1.

वायुमण्डल क्या है? हमारे वायुमण्डल का संतुलन कैसे बिगड़ रहा है?

Answer»

पृथ्वी के चारों ओर स्थित वायु की मोटी परत ही वायुमण्डल कहलाती है। हमारे वायुमण्डेल का सन्तुलन निम्नलिखित कारणों से बिगड़ रहा है-

1. कल-कारखानों से निकलने वाले धुएँ तथा विषैली गैसों से।

2. ईंधन जलाने पर निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।

3. अन्तरिक्ष से कृत्रिम उपग्रह में प्रयुक्त प्रक्षेपण यानों से निकलने वाले धुएँ से।

4. कूड़े-करकट तथा मरे हुए जीव-जन्तुओं के शवों, कृषि अपशिष्ट आदि के सड़ने से उत्पन्न गैसों से।

5. वायुयान, स्वचालित वाहनों जैसे- बस, कार, रेलगाड़ी आदि के साधनों से निकलने वाले धुएँ एवं गैसों से।

6. प्रशीतकों में शीतलन के लिए प्रयुक्त गैसों के रिसने से।



Discussion

No Comment Found