1.

विभाजन के समय पाकिस्तान को दो भागों-पश्चिमी पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान में क्यों बाँटा गया?

Answer»

भारत के विभाजन का यह आधार तय किया गया कि जिन इलाकों में मुसलमान बहुसंख्यक थे, वे इलाके पाकिस्तान के भू-भाग होंगे। अविभाजित भारत के ऐसे दो इलाके थे-एक इलाका पश्चिम में था जबकि दूसरा इलाका पूर्व में। इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि पाकिस्तान में ये दो इलाके शामिल होंगे। ये पूर्वी पाकिस्तान तथा पश्चिमी पाकिस्तान कहलाए। ऐसा कोई तरीका नहीं था कि इन दो इलाकों को जोड़कर एक जगह कर दिया जाए। इसलिए पाकिस्तान को दो भागों में बाँटा गया।



Discussion

No Comment Found