| 1. |
विज्ञान का चमत्कार पर निबंध लिखे 200 words ka |
|
Answer» संक्षेप में प्राकृतिक के क्रमबद्ध अध्ययन ज्ञान को विज्ञान कहते हैं। विज्ञान के विभिन्न प्रकार है जैसे- प्राकृतिक विज्ञान, जीवन विज्ञान, तथा इन प्रकारों के विभिन्न शाखाएं हैं जैसे- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान आदि। यह हमें घटना के पीछे के कारण तथा परिणामों से अवगत कराते हैं। मानव जाति को विज्ञान के कुछ शानदार उपहार बिजली - विज्ञान का मानव जाति को बिजली (Electricity) एक शानदार उपहार है। बिजली के माध्यम से घर ही रौशन नहीं हैं अपितु आज हम जितने भी उपकरण अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, उसमें से ज्यादातर बिजली की सहायता से चलती हैं। इसके अतिरिक्त अस्पताल, अद्यौगिक क्षेत्र, कार्पोरेट सेक्टर आदि में बिजली का महत्वपूर्ण योगदान है। विज्ञान हमारे जीवन में मुख्य भूमिका अदा करता है। तथा मानव जाति को विज्ञान के उपहार के रूप में अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं, जिनका उपयोग वह अपने दैनिक जीवन के कार्यों को पूरा करने से लेकर प्रकृति के प्रकोप से स्वयं को बचाने तक करता है। |
|