1.

विज्ञापन का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा है ?

Answer»

विज्ञापनों की भाषा अत्यंत आकर्षक और भ्रामक होती है । अपने उत्पाद को बेचने के लिए वे दर्शकों को लुभाते हैं । विज्ञापन देखनेवाला व्यक्ति उस विज्ञापन को देखकर विज्ञापित वस्तु को खरीदने के लिए बाध्य हो जाता है । परिणामस्वरूप विज्ञापित वस्तु की आवश्यकता न होने पर भी वह उस वस्तु को खरीद लेता है । हम ऐसी बहुत-सी वस्तुओं को खरीद लेते हैं, जिनकी हमें आवश्यकता नहीं होती है ।



Discussion

No Comment Found