Saved Bookmarks
| 1. |
विलुप्त तथा संकटग्रस्त प्रजातियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए। |
|
Answer» वन्य जीवों की अधिकाधिक माँग और उनके अवैध शिकार ने कुछ वन्य जीवों को पूरी तरह नष्ट कर दिया तो कुछ संकटग्रस्त हैं यानी विलुप्ति के कगार पर हैं। पशु-पक्षियों की जो प्रजातियाँ पूरी तरह विलुप्त हो चुकी है, उन्हें विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है, जैसे- डायनासौर मैमथ डोडो आदि। मनुष्य द्वारा अत्यधिक शिकार करने से जिन पशु-पक्षी की प्रजातियाँ खतरे में हैं यानी समाप्ति के कगार पर हैं उन्हें संकट ग्रस्त प्राणियों की श्रेणी में रखा गया हैं। जैसे- शेर, हाथी, बाघ, घोड़ा, चीता, मोर, आदि। |
|