Saved Bookmarks
| 1. |
‘विनम्रता कोई कायरता नहीं ।’ |
|
Answer» विनम्रता मनुष्य के श्रेष्ठ गुणों में से एक है। बड़े-बड़े कार्य विनम्रता से संपन्न हो जाते हैं। विनम्रता के समक्ष क्रूरता को भी झुकना पड़ता है। शर्त यह है कि विनम्र व्यक्ति सबल हो। निर्बल व्यक्ति की विनम्रता से विनम्रता को नहीं मापा जा सकता। सबल व्यक्ति की विनम्रता को कभी कायरता नहीं कहा जा सकता। महात्मा गांधीजी की विनम्रता इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। |
|