| 1. |
विश्व के प्रमुख पाइप लाइन परिवहन क्षेत्रों का विवरण दीजिए। |
|
Answer» कनाड़ा, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, चीन, दक्षिण-पश्चिमी एशियां के तेल उत्पादक देश और यूरोप के प्रमुख पेट्रोलियम के प्राकृतिक गैस उपभोक्ता देशों में पाइप लाइनों की सघनता पायी जाती है। विश्व में पाइप लाइन रखने वाले प्रमुख देशों का विवरण अग्रलिखित है – (1) संयुक्त राज्य अमेरिका – इस देश में विश्व की सबसे लम्बी पाइप लाइनें स्थित हैं जो 4 लाख किमी लम्बी हैं। ये तेल और प्राकृतिक गैस की पाइप लाइनें देश के बड़े-बड़े उत्पादक क्षेत्रों और बड़े-बड़े नगरों के बीच बिछायी गयी हैं। (2) रूस – आज रूस विश्व का प्रमुख खनिज तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक देश है। इस देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है और उत्पादक क्षेत्रों का कुछ ही केन्द्रों पर जमाव होने से इस देश में पाइप लाइनों की लम्बाई अधिक है। यहाँ तेल पाइप लाइनों की लम्बाई 75 हजार किमी और गैस पाइप लाइनों की लम्बाई 1.7 लाख किमी है। साइबेरिया के तेल क्षेत्र से यूरोप के समाजवादी देशों को तेल पहुँचाने के लिए 5,327 किमी लम्बी ‘द्रुझबा’ पाइप लाइन बिछायी गयी है। इसके अतिरिक्त अन्य अनेक पाइप लाइनों द्वारा कच्चा तेल व प्राकृतिक गैस, उत्पादक क्षेत्रों में शोधनशालाओं तक तथा शोधनशालाओं से उपभोक्ता केन्द्रों तक पहुँचायी जाती है। (3) कनाडा – कनाडा को भी पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है। यहाँ तेल व प्राकृतिक गैस उत्पादक क्षेत्र रॉकी के पूर्व में स्थित हैं, जबकि उपभोक्ता केन्द्र पूर्वी कनाडा में झीलों के पास स्थित हैं। यहाँ 43,436 किमी लम्बी तेल पाइप लाइनें हैं जिनमें एडमण्टन-मॉण्ट्रियल और एडमण्टन बैंकूवर पाइप लाइने महत्त्वपूर्ण हैं। यहाँ गैस की पाइप लाइनों की लम्बाई 2 लाख 31 हजार किमी है। यहाँ ट्रांस-कनाडा गैस पाइप लाइन (एल्बर्टा-मॉण्ट्रियल) 10,632 किमी लम्बी है जो संसार में सबसे लम्बी गैस पाइप लाइन है। (4) चीन – चीन का भी पूर्व-पश्चिम विस्तार अधिक है और तेल-क्षेत्र पश्चिम में सीक्यांग बेसिन में व उपभोक्ता केन्द्र देश के पूर्वी भाग में पाये जाते हैं। अतः यहाँ 20,000 किमी लम्बी पाइप लाइनें बिछायी गयी हैं। पहली पाइप लाइन डाकिंग तेल क्षेत्र से लूटा पत्तन तथा पीकिंग की तेल शोधनशालाओं तक तथा दूसरी लैंचाउ से ल्हासा (तिब्बत) तक बिछायी गयी है। |
|