1.

वनों के प्रमुख लाभ क्या हैं?

Answer»

वन एक बहुमूल्य सम्पदा है। इनके मुख्य लाभ निम्नलिखित हैं —

  1. वन पारिस्थितिक सन्तुलन तथा प्राकृतिक पारितन्त्र को बनाये रखने में बहुत अधिक योगदान देते हैं।
  2. इनसे हमें इमारती तथा ईंधन योग्य लकड़ी मिलती है। इमारती लकड़ी से फ़र्नीचर, पैकिंग के बक्से, नावें आदि बनाई जाती हैं। इसका उपयोग भवन निर्माण कार्यों में भी होता है।
  3. मुलायम लकड़ी से लुग्दी बनाई जाती है जिसकी कागज़ उद्योग में भारी मांग है।
  4. वनों से हमें लाख, बेंत, राल, जड़ी-बूटियां, गोंद आदि उपयोगी पदार्थ प्राप्त होते हैं।
  5. वनों से पशुओं के लिए चारा (घास) भी प्राप्त होता है।


Discussion

No Comment Found