1.

वृक्षारोपण करने से क्या लाभ हैं? सविस्तार वर्णन कीजिए।

Answer»

वृक्षारोपण में फल वृक्षों के अलावा कुछ विशेष स्थानों पर विशेष तरह के वृक्षों को लगाया जाता है। इन वृक्षों की पर्यावरण प्रदूषण को नियन्त्रित करने में अहम भूमिका होती है। वृक्षारोपण करने से और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इनसे इमारती लकड़ी, ईंधन, यात्रियों को छाया, भू-क्षरण पर रोक, कागज उद्योग को कच्चा माल के अलावा कई (प्रकार की दवाइयाँ भी प्राप्त होती हैं। सरकार वृक्षारोपण करने के लिए वनमहोत्सव का आयोजन करती है। सड़कों, नहरों, रेल पटरियों के किनारे सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण में सुधार किया जा सकता है।



Discussion

No Comment Found