| 1. |
यदि आप लहनासिंह के स्थान पर होते तो युद्धभूमि में क्या करते? तर्क सहित उत्तर दीजिए। |
|
Answer» प्रत्येक नागरिक के लिए देश और उसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक होती है। व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर देश के लिए जीवन जीना सच्चे नागरिक का कर्तव्य है। लहनासिंह ने भी एक सच्चे सिपाही का उत्तरदायित्व निभाया। ठण्ड में खन्दक में खड़े रहकर भी कष्ट सहता रहा, पीछे नहीं हटा। यदि हम लहनासिंह के स्थान पर होते तो हम भी एक सच्चे सिपाही का कर्तव्य निर्वाह करते। सचेत रहते और शत्रु की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान देते। अपनी चिन्ता न करके शत्रु का सामना करते। साथियों के साथ प्रेम से मिलकर रहते, एक-दूसरे को उत्साहित करते । मन में निराशा और दु:ख का भाव नहीं लाते । सहन शक्ति पैदा करते। ऋतु परिवर्तन एवं उसके प्रभाव से प्रभावित नहीं होते। शत्रु को मुँहतोड़ जबाव देना हमारा लक्ष्य होता । हर पल सावधान रहते। न जाने शत्रु कब धावा बोल दे, इसके लिए सदैव तैयार रहते। देश के लिए मर मिटना हमारा लक्ष्य होता। लहनासिंह की तरह तुरन्त निर्णय लेते। |
|