1.

युवक ने कार्यालय को शाही कार्यालय के रूप में कैसे बदला?

Answer»

बादशाह ने युवक को पंद्रह रुपयों के वेतन पर अपने निजी कार्यालय का चपरासी नियुक्त किया | मंत्री बहुत दुःखित हुआ। युवक को कार्यालय में छोड आया | वह युवक तो अपने बादशाह की सेवा करने का मौका दिलाने से बहुत खुश हुआ | वह कार्यालय तो धूल से भरा था। तब युवक ने लगातार कई दिनों तक उस कार्यालय को साफ़कर उसका रूप ही बदल डाला। उसे शाही कार्यालय के रूप में बदल दिया। कार्यालय की छोटी कोठरी की सजावट भी बढिया फ़र्नीचर और चित्रादि लगाकर कर दी।



Discussion

No Comment Found