Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

अब्राहम लिंकन का जन्म कहाँ हुआ था?

Answer»

लिंकन का जन्म केंटकी में हुआ था।

2.

किन विचारों के कारण लिंकन का नाम अमेरिका भर में फैल गया?

Answer»

दासप्रथा का विरोध करने और समानता तथा स्वतंत्रता का प्रचार करने के कारण लिंकन की ख्याति बढ़ गई। उनका नाम अमेरिका भर में फैल गया।

3.

लिंकन की वकालत शीघ्र ही क्यों चल पड़ी?

Answer»

लिंकन की वकालत शीघ्र ही इसलिए चल पड़ी; क्योंकि वे योग्य होने के साथ ही-ईमानदार और सत्यवादी भी थे। वे झूठे मुकदमे नहीं लेते थे।

4.

जॉर्ज वाशिंगटन की जीवनी से लिंकन को क्या प्रेरणा मिली?

Answer»

जॉर्ज वाशिंगटन की जीवनी से लिंकन को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की प्रेरणा मिली।

5.

मेरी ने लिंकन से विवाह करने का निश्चय क्यों किया?

Answer»

मेरी लिंकन के सरल स्वभाव एवं मानवीय गुणों पर मुग्ध हो गई; इसलिए उसने लिंकन से विवाह करने का निश्चय किया।

6.

लिंकन की सौतेली माँ ने उनकी क्या सहायता की?

Answer»

लिंकन की सौतेली माँ ने लिंकन की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने लिंकन को लिखना-पढ़ना सिखाया।

7.

दासप्रथा से तुम क्या समझते हो?

Answer»

दूसरे देश के लोगों से जबरदस्ती अपने देश में गुलामी कराना, दास प्रथा है। अमेरिका में नीग्रो लोगों को पशुओं की तरह बेचा और खरीदा जाता था।

8.

लिंकन के जीवन से तम्हें क्या प्रेरणा मिलती है?

Answer»

लिंकन के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि गरीब व्यक्ति भी अपने गुणों से देश का सर्वोच्च पद प्राप्त कर सकता है।

Previous Next