Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

गोबर्धनदास की जान कैसे बची?

Answer»

गुरु जी की बताई तरकीब से गोवर्धनदास की जान बची।

2.

महन्त अन्धेर नगरी को क्यों छोड़कर चला गया?

Answer»

महन्त नगरी के अन्धेर से बचने के लिए वहाँ से चला गया।

3.

सिपाही गोबर्धनदास को क्यों फाँसी देना चाहते थे?

Answer»

गोबर्धनदास की गर्दन मोटी थी, जिसमें फाँसी का फंदा ठीक तरह आ सकता था; इसलिए सिपाही गोबर्धनदास को फाँसी देना चाहते थे।

4.

नगर को अन्धेर नगरी क्यों कहा गया है?

Answer»

नगर को अन्धेर नगरी कहा गया; क्योंकि वहाँ का राजा अनबूझ था। वहाँ सब चीजों का एक ही भाव था। वहाँ न्याय और अन्याय में कुछ भी अन्तर नहीं था।

5.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक से उपयुक्त शब्द चुन कर करो-(क) नगर तो बहुत सुन्दर है पर ____ भी सुन्दर मिले तो बहुत आनंद हो। (भोग, रुपये, कपड़े, भिक्षा)(ख) सात पैसे भीख में मिले थे, उसी से ____ मिठाई मोल ली है। (तीन सेर, साढ़े तीन किलो, साढ़े तीन सेर)(ग) अन्धेर नगरी _____, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा। (मंत्री, मिठाई, खाजा, सिपाही, अनबूझ राजा)(घ) इस समय ऐसी शुभ घड़ी में जो मरेगा, ____ जाएगा। (नरक, सीधा शहर, सीधा स्वर्ग, सीधे अपने घर)

Answer»

(क) नगर तो बहुत सुन्दर है पर भिक्षा भी सुन्दर मिले तो बहुत आनंद हो।
(ख) सात पैसे भीख में मिले थे, उसी से साढ़े तीन सेर मिठाई मोल ली है।
(ग) अन्धेर नगरी अनबूझ राजा, टके सेर भाजी, टके सेर खाजा। 
(घ) इस समय ऐसी शुभ घड़ी में जो मरेगा, सीधा स्वर्ग जाएगा।

6.

शिष्य अपने गुरु के साथ क्यों नहीं लौटा?

Answer»

शिष्य को सस्ते में खूब मिठाई खाने का चाव था। इस कारण वह नहीं लौटा।

7.

इस एकांकी में किन-किन बातों पर व्यंग्य किया गया है?

Answer»

इस एकांकी में मूल् की शासन व्यवस्था पर व्यंग्य किया गया है।

Previous Next