Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कवि रसखान ने कृष्ण की कैसी छवि का वर्णन किया है?

Answer»

कवि रसखान ने आँगन में खेलते, धूल भरे हुए बालकृष्ण की छवि का वर्णन किया है।

2.

रसखान ने कौए को भाग्यशाली क्यों कहा है?

Answer»

रसखान ने कौवे को भाग्यशाली कहा है; क्योंकि कौआ भगवान के हाथ से माखन रोटी छीनकर ले गया है।

3.

कवि तीनों लोकों का राज्य किस बात पर न्योछावर करने को कह रहा है?

Answer»

बालकृष्ण के लाठी और काली कमलीवाले रूप पर कवि तीनों लोकों का राज्य निछावर करने को तैयार है।

4.

तुलसीदास ने सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ा अधर्म किसे बताया है?

Answer»

तुलसीदास ने दूसरों की भलाई (परोपकार)करना सबसे महान धर्म और दूसरों को कष्ट देना सबसे बड़ा अधर्म (घोर नीचता का कार्य) बताया है।

5.

नीचे लिखी काव्य पंक्तियों के भाव स्पष्ट करो-‘या लकुटी अरु कामरिया पर, राज तिहूँ पुर तजि डारौ’।

Answer»

रसखान बालकृष्ण के लाठी और काली कमलीवाले रूप पर तीनों लोकों के राज्य निछावर करते हैं।

6.

नीचे लिखी काव्य पंक्तियों के भाव स्पष्ट करो-‘कोटिक ये कलधौत के धाम, करील की कुजन ऊपर वारौ।

Answer»

रसखान कहते हैं कि करील के उन बगीचों (जहाँ बालकृष्ण विचरण करते थे) पर सोने के करोड़ों महल निछावर हैं।

7.

नीचे लिखी काव्य पंक्तियों के भाव स्पष्ट करो-“काग के भाग बड़े सजनी, हरि-हाथ सों लै गयौ माखन-रोटी’।

Answer»

रसखान कहते हैं कि कौए के भाग्य बहुत अच्छे हैं, जो भगवान के हाथ से माखन और रोटी छीनकर ले गया।

Previous Next