Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

ब्याज का माँग और पूर्ति सिद्धान्त क्या है?याब्याज का क्लासिकल सिद्धान्त क्या है?

Answer»

ब्याज का माँग और पूर्ति सिद्धान्त के अनुसार ब्याज की दर पूँजी की माँग और पूर्ति से निर्धारित होती है। पूँजी की माँग विनियोग से तथा उसकी पूर्ति बचत से उत्पन्न होती है, इसलिए ब्याज की दर बचत और विनियोग से निर्धारित होती है।

2.

“ब्याज किसी बाजार में पूँजी के प्रयोग के बदले में दी जाने वाली कीमत है।” यह परिभाष किस अर्थशास्त्री की है ?

Answer»

प्रो० मार्शल की।

3.

ब्याज ऋण-योग्य कोषों के प्रयोग के लिए दी जाने वाली कीमत है।” यह परिभाषा किस अर्थशास्त्री की है ?

Answer»

यह परिभाषा मेयर्स की है।

4.

जे० एम० कीन्स के अनुसार ब्याज क्या है ?

Answer»

“ब्याज तरलता का परित्याग करने की कीमत है।” मुद्रा धन का सबसे तरल रूप है।

5.

जोखिम उठाने का पुरस्कार क्या होता है?

Answer»

जोखिम उठाने का पुरस्कार ब्याज होता है।

6.

ब्याज का पारितोषिक सिद्धान्तयाएजियो सिद्धान्त के प्रतिपादक कौन थे ?

Answer»

ब्याज का पारितोषिक सिद्धान्त सर्वप्रथम जॉन रे के द्वारा प्रतिपादित किया गया।

7.

ब्याज उत्पत्ति के किस साधन का पुरस्कार है?

Answer»

ब्याज पूँजी के प्रयोग के बदले में प्राप्त होने वाला पुरस्कार है।

8.

ब्याज-दर निर्धारण के किन्हीं दो सिद्धान्तों के नाम लिखिए।

Answer»

(1) ब्याज का त्याग सम्बन्धी सिद्धान्त तथा
(2) ब्याज का सीमान्त उत्पादकता सिद्धान्त।

9.

ब्याज का तात्पर्य है(क) पूँजी से प्राप्त होने वाला प्रतिफल(ख) पूँजी से प्राप्त होने वाली अतिरिक्त आय(ग) पूँजीगत लाभ(घ) पूँजी से प्राप्त होने वाला कमीशन

Answer»

सही विकल्प है  (क) पूँजी से प्राप्त होने वाला प्रतिफल।

10.

“ब्याज निश्चित अवधि के लिए तरलता के परित्याग का पुरस्कार है।” यह कथन किसका है? (क) मार्शल(ख) पीगू(ग) रॉबर्टसन(घ) कीन्स

Answer»

सही विकल्प है  (घ) कीन्स।

11.

पूँजी के प्रयोग के बदले में दिया जाने वाला पुरस्कार हैया पूँजी पर पुरस्कार को कहते हैं (क) लाभ(ख) लगान(ग) ब्याज(घ) मजदूरी

Answer»

सही विकल्प है (ग) ब्याज।

12.

निम्नलिखित में से कौन ब्याज के तरलता अधिमान (पसन्दगी) सिद्धान्त के प्रतिपादक थे?(क) रिकाडों(ख) एडम स्मिथ(ग) मार्शल(घ) कीन्स

Answer»

सही विकल्प है  (घ) कीन्स।

13.

ब्याज के तरलता-पसन्दगी सिद्धान्त में सट्टा उद्देश्य के लिए मुद्रा की माँग निर्भर है(क) जनसंख्या के आकार पर(ख) आय-स्तर पर(ग) रहन-सहन के स्तर पर(घ) ब्याज की दर पर

Answer»

सही विकल्प है  (घ) ब्याज की दर पर।

Previous Next