Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

चाणक्य के अनुसार लोक कल्याणकारी राज्य के क्या कर्तव्य होने चाहिए?

Answer»

चाणक्य के अनुसार लोक कल्याणकारी राज्य के निम्न कर्तव्य होने चाहिए-

  • आकस्मिक और प्राकृतिक आपदाओं से नागरिकों की रक्षा करें।
  • राज्य के अपंग, शक्तिहीन, वृद्ध, रोगी और दीन-दुखियों का पालन-पोषण करना चाहिए।
  • राज्य को शिक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए।
  • राज्य का यह कार्य है कि साहूकार, व्यापारी, शिल्पी, शासकीय अधिकारी और कर्मचारी आदि को शोषण से प्रजा की रक्षा करे।
  • राज्य को चाहिए कि क्रय-विक्रय व बाजार के लिए नियम बनाए।
2.

चाणक्य को पूरा नाम क्या था? उन्हें किन नामों से जाना जाता है?

Answer»

चाणक्य का पूरा नाम विष्णुगुप्त चाणक्य था। उन्हें कौटिल्यं नाम से भी पुकारा जाता है।

3.

नन्दवंशीय शासक घनानन्द ने चाणक्य को किस पद पर नियुक्त किया?

Answer»

नन्दवंशीय शासक घनानन्द ने चाणक्य को दानशाला प्रबन्धक के पद पर नियुक्त किया।

4.

चाणक्य की नयी रणनीति के अनुसार चंद्रगुप्त के मगध पर आक्रमण करने का क्या परिणाम हुआ?

Answer»

चाणक्य की नई रणनीति के अनुसार चन्द्रगुप्त के मगध पर आक्रमण करने का यह परिणाम हुआ कि मगधे पर चन्द्रगुप्त की विजय हुई और घनानन्द की हार हुई।

5.

चाणक्य के अनुसार राजा में कौन-कौन से विशिष्ट गुण होने चाहिए?

Answer»

चाणक्य ने अपनी पुस्तक अर्थशास्त्र में, राजा के विशिष्ट गुण बताए हैं। उनके अनुसार राजा धर्मनिष्ठ, सत्यवादी, कृतज्ञ, बलशाली, वृद्धों का सम्मान करने वाला, उत्साही, विनयशील, विवेकी, निर्भीक, न्यायप्रिय, मृदुभाषी और कार्य निपुण होना चाहिए।

Previous Next