Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

तुलसीदास में रामभक्ति कैसे उत्पन्न हुई?

Answer»

तुलसीदास में रामभक्ति पत्नी की तीखी बातों के कारण उत्पन्न हुई।

2.

अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में कौन सा दोहा लिखा था?

Answer»

अब्दुर्रहीम खानखाना ने तुलसी की प्रशंसा में निम्न दोहा लिखा था-

सुरतिय, नरतिय, नागतिय, यह चाहत सब कोय।
गोद लिए हुलसी फिरै, तुलसी सो सुत होय।

3.

रामचरित मानस में तुलसी ने किन सामाजिक व्यवहारों का वर्णन किया है?

Answer»

रामचरित मानस में तुलसी ने भाई को भाई से, पत्नी का पति से, पति का पत्नी से, गुरु और शिष्य के प्रति, राजा का प्रजा से कैसा व्यवहार होना चाहिए, इसका सजीव चित्रण किया है।

4.

सबसे बड़ा धर्म क्या है?

Answer»

दूसरों की भलाई की प्रवृत्ति ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।

5.

रामचरित मानस की रचना कब प्रारम्भ हुई? यह कितने समय में पूर्ण हुई?

Answer»

रामचरित मानस की रचना संवत् 1631 में प्रारम्भ हुई। यह दो वर्ष, सात माह और छब्बीस दिनों में संवत् 1633 में पूरी हुई।

6.

तुलसीदास का जन्म कहाँ हुआ था?

Answer»

तुलसीदास का जन्म राजापुर (चित्रकूट) में हुआ।

Previous Next