Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

माइकल अपना सपना कैसे पूरा कर पाया?

Answer»

माइकल रोजी दीदी की सहायता और स्वयं के हौसले, लगन, परिश्रम आदि गुणों के बल पर अपना सपना पूरा कर पाया।

2.

रोजी ने माइकल को हताशा से कैसे उबारा?

Answer»

रोजी ने हौसले, परिश्रम, लगन, सेवाभाव, मानसिक उत्कर्ष आदि गुणों से माइकल को हताशा से उबारा।

3.

दुर्घटना से माइकल पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer»

दुर्घटना से माइकल मानसिक रूप से असंतुलित हो गया।

4.

माइकल के साथ दुर्घटना क्यों हुई?

Answer»

जल्दबाजी और असावधानी के कारण माइकल के साथ दुर्घटना हुई।

5.

किसने किससे कहा?“अगर आपमें हिम्मत है, हौसला है, तो आपको अपना लक्ष्य प्राप्त होकर रहेगा।”

Answer»

माइकल ने लेखक के विद्यार्थियों से।

6.

किसने किससे कहा?“तुम एक दिन जरूर बड़े संगीतकार बनोगे।”

Answer»

रोजी दीदी ने माइकल से।

7.

किसने किससे कहा?“हम दोनों बचपन के मित्र हैं।”

Answer»

माइकल ने लेखक के विद्यार्थियों से।

8.

किसने किससे कहा?“सभी बच्चे सड़क के नियमों का पालन करेंगे।”

Answer»

लेखक ने अपने विद्यार्थियों से।

9.

किसने किससे कहा?“माइकल का बहुत ध्यान रखना"

Answer»

लेखक ने माइकल के माता-पिता और बहन से।

10.

किसने किससे कहा?“तुम दोनों ने हमारे विद्यालय का सदैव गौरव बढ़ाया है।”

Answer»

प्रधानाध्यापक ने माइकल और लेखक से।

11.

किसने किससे कहा?“देखना मैं एक दिन अच्छा संगीतकार बनूँगा।”

Answer»

माइकल ने लेखक से।

12.

इस पाठ का शीर्षक ‘हौसला’ क्यों रखा गया है?

Answer»

अपाहिज हो चुके माइकल ने हौसले के दम पर ही लक्ष्य प्राप्ति में सफलता पाई। यही कारण है कि इस पाठ का शीर्षक ‘हौसला’ रखा गया है।

Previous Next