Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

यम को ग्रह की श्रेणी से क्यों हटा दिया गया?

Answer»

अगस्त 2006 तक यम हमारे सौरमंडल का नवाँ ग्रह माना जाता था। यम यानी प्लूटो नेपच्यून की कक्षा का अतिक्रमण करता था। अतः 24 अगस्त 2006 को अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा यम यानी प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटा दिया गया।

2.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-(क) तारे गर्म ___ से बने गोले हैं।(ख) हमारे सौर मण्डल में ____ ग्रहे हैं।(ग) हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह ___ है।(घ) क्षुद्र ग्रह ____ एवं ____ ग्रह के मध्य पाये जाते हैं।

Answer»

(क) तारे गर्म गैसों से बने गोले हैं।
(ख) हमारे सौर मण्डल में आठ ग्रहे हैं।
(ग) हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।
(घ) क्षुद्र ग्रह मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के मध्य पाये जाते हैं।

3.

आकाशीय पिण्ड से आप क्या समझते हैं?

Answer»

पृथ्वी से आकाश में दिखाई देने वाली सभी चमकती हुई आकृतियाँ, आकाशीय पिण्ड या खगोलीय पिण्ड (Celestial Bodies) कहलाते हैं। इनमें सूर्य, चन्द्रमा, तारे आदि शामिल हैं।

4.

आकाशगंगा किसे कहते हैं ? हमारा सौरमण्डल किस आकाशगंगा में है ?

Answer»

आकाश में एक ओर से दूसरी ओर तक फैली चौड़ी सफेद पट्टी की तरह एक चमकदार पथे जो असंख्य तारों का समूह है, आकाश गंगा कहलाता है। हमारा सौरमंडल मंदाकिनी’ नामक आकाश गंगा में है।

5.

निहारिका से आप क्या समझते हैं ?

Answer»

बिग बैंग की घटना के कुछ करोड़ वर्ष के बाद तारों और आकाशगंगाओं का निर्माण होने लगा। वास्तव में आकाशगंगा का निर्माण हाइड्रोजन, हीलियम गैसों तथा धूलकणों से बने विशाल बादल के इकट्ठा होने से हुआ है। आकाशगंगा को बनाने वाले इन बादलों को निहारिका (Nebula) कहते हैं।

6.

कुडपर बेल्ट क्या है?

Answer»

नेपच्यून के पार सौरमंडल के आखिरी सिरों पर एक तश्तरीनुमा विशाल पट्टी है, जिसे कुइपर बेल्ट या मेखला कहा जाता है। इसमें असंख्य खगोलीय पिंड उपस्थित हैं, जिनमें कई बर्फ से बने हैं। धूमकेतु इसी क्षेत्र से आते हैं।

Previous Next