Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्नलिखित पंक्तियों का आशय लिखिए-(क) जो सच से बेखबर, सपनों में खोया पड़ा है।(ख) क्षिप्र तो वह जो सही क्षण में सजग है।

Answer»

(क) “जो सच से बेखबर सोया पड़ा है’- इस पंक्ति का अर्थ है कि मनुष्य अपनी वास्तविकता, अपने आसपास घट रही घटनाओं से अंजान बना अपने दिवास्वप्नों में खोया हुआ है। उसे अपने कर्तव्य का मान नहीं है, बस वह सपने देख रहा है, वे सपने कैसे सच होंगे इस ओर उसका ध्यान नहीं है।

(ख) क्षिप्र तो वह है जो सही क्षण में सजग है- इस पंक्ति में कवि का आशय यह है कि लोग दूसरों से आगे निकलने की होड़ में भागते हैं। पहले तो समय आँवा देते हैं पर जब उनको पता चलता है कि उनका साथी उनसे आगे आगे निकल गया तो वे आनन-फानन में भागते हैं उनकी बराबरी करने को परंतु कवि कहते हैं। कि आनन-फानन में भागना त्वरित गति नहीं है। यानी इससे कोई फायदा नहीं है। सही समय पर सजगता के साथ आगे बढ़ना ही आपको लक्ष्य तक जल्दी पहुँचा सकता है।

Previous Next