Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

……...फलों को पकने के लिए प्रेरित करती

Answer» Correct Answer - एथीलीन
2.

मनुष्य में किन्हीं तीन अंत:स्रावी ग्रंथियों द्वारा स्रावित हॉर्मोन के नाम तथा उनके एक-एक कार्य लिखिए ।

Answer» मनुष्य में किन्हीं तीन अंत:ग्रावी ग्रंथियों द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन के नाम निम्न हैं-
(a) थायरॉइड ग्रंथि-कार्य- शरीर की उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण।
(b) ऐड्रिनल ग्रंथि-कार्य- संकट से लड़ने की क्षमता उत्पन्न करना है।
(c) पैराथायरॉइड ग्रंथि-कार्य-यह रुधिर में और आयनों की संख्या का नियमन करने के साथ-साथ पेशी संकुचन, प्रेरणा संवहन, हृदय स्कन्दन, रक्त स्कन्दन, अस्थि निर्माण में मदद करता है।
3.

प्रतिवर्ती क्रियाएँ…….द्वारा संपन्न होती है।

Answer» Correct Answer - मेरुरज्जू,
4.

अनैच्छिक क्रियाएँ तथा प्रतिवर्ती क्रियाएँ क्या हैं? ये एक-दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं ?

Answer» अनैच्छिक क्रियाएँ- वे क्रियाएँ हैं जिन पर इच्छा का कोई नियंत्रण नहीं होता है। ये दो प्रकार की होती हैं-
(a) इनका संबंध शरीर के आंतरिक अंगों से होता है तथा
(b) मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती है।
2. प्रतिवर्ती व्रिया- ये किसी बाहय उत्तेजना या उद्दीपन के कारण प्रतिक्रिया के फलस्वरूप अनैच्छिक रूप से होता है तथा मेरुरज्जु द्वारा नियंत्रित होती है।उदाहरण-
(a) मुँह में भोजन देखकर लार आना।
(b) सुई चुभाने पर हाथ हटा लेना ।
5.

हृदय स्पन्दन क्रिया का नियंत्रण…….द्वारा होता है।

Answer» मेड्यूला ऑब्लांगेय
6.

तंत्रिका तंत्र केवल…….में पाया जाता है।

Answer» Correct Answer - जंतुओं
7.

तंत्रिका तत्र से आप क्या समझते हैं ?

Answer» तंत्रिका तत्र नियंत्रण एवं समन्वय का तंत्र है। यह शरीर के सभी तत्रों को नियन्त्रित करता है। इस कार्य में विभिन्न तंत्रिकाएँ सहायता करती हैं।
8.

तंत्रिका आवेग क्या है ?

Answer» तंत्रिका कोशिका से विद्युत् रासायनिक रूप से निकलने वाले संकेत तंत्रिका आवेग कहलाते हैं।
9.

रक्त में शर्करा के उपापचय को…..हॉर्मोन नियंत्रित करता है।

Answer» Correct Answer - इन्सुलिन
10.

केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के प्रमुख भाग कौन- कौन से हैं ?

Answer» मनुष्य का केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क बाँटा गया है- (i) अग, मस्तिष्क, (ii) मध्य, मस्तिष्क
11.

क्या पौधों में उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करने की क्षमता है ? उदाहरण सहित उत्तर लिखें।

Answer» पौधे उद्दीपन के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं। ये प्रकाश जल, ऊष्मा, स्पर्श, रासायूनिक पदार्थ कोई भी हो सकता हैं।
उदाहरण-छुई-मुई के पौधों की पत्तियाँ स्पर्श करने पर बंद हो जाती हैं। उद्दीपन के कारण छूने वाले स्थान पर विशेष हॉर्मोन स्रावित होता है जिसके कारण पत्ती नीचे झुक जाता है।
12.

एक जीव में नियंत्रण व समन्वय की क्या आवश्यकता है? उदाहरण सहित उत्तर दें।

Answer» जीव में नियंत्रण व समन्वय की विशेष भूमिका है। मनुष्यों में तंत्रिकीय व हॉर्मोनल दोनों प्रकार का नियंत्रण व समन्वय देखा जा सकता है। उदाहरण-मनुष्य का शरीर जटिल तंत्र है इसके सारे भाग किसी कार्य को एक-दूसरे के सकारात्मक सहयोग व व्यवस्थित ढंग से करते हैं जब हम डर जाते हैं तो रोम खड़ा हो जाता है व डर से भागने लगते हैं इस क्रिया के लिये श्वास दर बढ़ती है व हृदय तेज गति से धड़कता है। यदि ये क्रिया न हो तो मृत्यु हो जायेगी अत: किसी एक कार्य के लिये सभी अंगों में सामंजस्य देखने को मिलता है।
13.

रात को जब हम सोए हुए होते हैं और यदि हमें मच्छर कांटता है तो सोते हुए भी हम उस मच्छर के काटने से बचने का प्रयास करते हैं, इस क्रिया का नियंत्रण होता है-A. पीयूष ग्रंथि द्वाराB. मेरुरज्जु द्वाराC. मस्तिष्क द्वाराD. पिनीयल ग्रंथि ।

Answer» Correct Answer - B
14.

रक्त में शर्करा की मात्रा का नियंत्रण करती है-A. पैराथायरॉइड ग्रंथि B. अग्नाशयC. पिनीयल ग्रंथि ।D. एड्रीनल ग्रंथि

Answer» Correct Answer - B
15.

तंत्रिका कोशिका की संरचना में यह नहीं पाया जाता-A. डेन्ड्राइटB. केन्द्रकC. एक्सॉनD. सेल्युलोज की कोशिका भित्ति।

Answer» Correct Answer - D
16.

मस्तिष्क का भाग जो शारीरिक गतियों का समन्वय एवं संतुलन के लिए उत्तरदायी होता है--A. सेरीब्रमB. सेरीबेलनC. डायन सेफलाँनD. कॉट्रेक्स ।

Answer» Correct Answer - A
17.

समन्वय क्या है? एक उदाहरण दीजिये।

Answer» शरीर के विभिन्न अंग एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करते हैं, यह प्रक्रिया समन्वय कहलाती है। भोजन करते समय हमारी आँखें भोजन को देखती हैं, नाक भोजन की गंध सूँघती है, हाथ भोजन को मुख तक पहुँचाती है, मुख भोजन को ग्रहण करता है, यह सब समन्वय की प्रक्रिया को संपन्न करते हैं।
18.

सूत्रे युग्मन क्या है ?

Answer» सूत्र युग्मन (Synopsis) कोशिकाओं के संगम को सूत्र युग्मन कहते हैं। दो तंत्रिका
19.

हम जानते हैं कि मूलांकुर सदा बीज के एक ओर से ही निकलता है । प्रत्येक जाति के बीज के लिए यह स्थान निश्चित है, परंतु बीज बोते समय किसान इस बात पर ध्यान नहीं रखते और बीज जमीन में गिरते होंगे । इसके बावजूद अधिकांश पौधों की जड़ें पृथ्वी के अन्दर रहती हैं। ऐसा क्यों होता है ? कारण सहित उत्तर देंवे।

Answer» किसान बीज बोते समय उसे जमीन पर उल्टे- पुल्टे गिरा देते हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश पौधों की जड़ें पृथ्वी के अन्दर ही रहती हैं । इसका प्रमुख कारण है कि बीजों को बोने के बाद उनमें अंकुरण की क्रिया प्रारंभ हो जाती है। बीजों को पर्याप्त पानी मिलने पर बीजों के शीर्ष भाग प्रांकुर बनते हैं तथा निचले भाग से मूलांकुर उत्पन्न होता है। इन भागों की कोशिकाएँ प्रतिभागी होती हैं। प्रांकुर द्वारा तने एवं पत्तियों का निर्माण होता है तथा प्रकाशानुवर्तन की क्रिया द्वारा यह भाग भूमि के उपर वायवीय भाग में बढ़ता है। इसी प्रकार बीज के निचले सिरे से मूलांकुर उत्पन्न होता है तथा यह विभाजन द्वारा जड़ों का निर्माण करते हैं जड़ों में गुरुत्वानुवर्तन पाया जाता है, यह पृथ्वी के गुरूत्व बल के कारण भूमि के अन्दर की दिशा में गति करती है। यही कारण है कि अधिकांश पौधों की जड़े भूमि के अन्दर रहते हैं।
20.

यदि किसी पेड़ के फल को बीज रहित उत्पादित करना हो, तो किस पादप हॉमोन का उपयोग करना चाहिए ? ये कहाँ उत्पन्न होते हैं ?

Answer» ऑक्सिन पादप हॉर्मोन का उपयोग करना चाहिए। ये जड़ व तना के शीर्ष पर उत्पन्न होते हैं।
21.

पीयुष ग्रंथि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते हैं ?

Answer» पीयूष ग्रथि को मारटर ग्रन्थि कहा जाता है, क्योंकि यह ग्रन्थि अन्य सभी अन्तः स्वावी ग्रन्थियों के हामोन्स स्रावण का प्ररित एवं नियन्त्रित करती है। जैसे पीयूष ग्रन्थि द्वारा प्रावित T.S.H. हॉ्मोन थायरॉइड ग्रन्थि को थायरोक्सिन बनाने के लिए उत्तेजित करता है। इसी प्रकार पीयूष ग्रन्थि का A.C.T. H. हॉर्मोन अधिवृक्क ग्रन्थि को कार्टिसोन बनाने के लिये उत्तेजित करता है।
22.

ऐक्सॉन (Axon) क्या है ?

Answer» न्यूरॉन या तन्त्रिका कोशिका की लम्बी शाखा की ऐक्सॉन कहते हैं। यह सूचनाओं का संवहन करता है।
23.

नमक में आयोडीन का होना आवश्यक क्यों है ?

Answer» नमक में आयोडीन की कमी से शरीर में थायणाक्सन नामक हॉमोन का स्नाव नहीं होता और गायटर नामक राग ही जाता है। अत: नमक में आयोडीन का होना आवश्यक है।
24.

दिये गये कार्य से सम्बन्धित हॉर्मंन के नाम लिखिए । शिशु जन्म के तत्काल बाद स्तन ग्रंथियों से दूध का निकलना |

Answer» Correct Answer - ऑक्सीटोसीन
25.

दिये गये कार्य से सम्बन्धित हॉर्मंन के नाम लिखिए । नर तथा मादा युग्मक जनन को प्रेरित करना।

Answer» फॉलिकल उत्तेजक हॉर्मोन (F.S. H.)
26.

दिये गये कार्य से सम्बन्धित हॉर्मंन के नाम लिखिए । गर्भाशय की पेशियों का शिशु जन्म के समय सिकुड़ना |

Answer» रोलैक्सिन तथा ऑक्सीटोसिन,
27.

दिये गये कार्य से सम्बन्धित हॉर्मंन के नाम लिखिए ।थायरॉड्रड से थायरॉक्सिन स्राव को प्रेरित करना|

Answer» थायरॉइड उत्तेजक हॉम्मोन, (T.S.H.)
Previous Next