This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
नर में शुक्राणुजनन किन नलिकाओं में होता है?(a) अपवाही नलिका में(b) शुक्रवाहिनी में(c) शुक्रनलिका में(d) स्खलन नलिका में |
|
Answer» (c) शुक्रनलिकाओं |
|
| 2. |
स्तनधारियों में निषेचन कहाँ होता है? |
|
Answer» नर शुक्राणु (n) व मादा अण्डाणु (n) युग्मकों के संयोजन को निषेचन कहते हैं। स्तनधारियों में निषेचन फैलोपियन नलिका में होता है। |
|
| 3. |
मानव, स्त्री के एक अण्डाणु में कितने और किस प्रकार के गुणसूत्रं पाए जाते हैं? |
|
Answer» मानव, स्त्री के एक अण्डाणु में 28 गुणसूत्र उपस्थित होते हैं, जिसमें 22 कायिक गुणसूत्र और एक लिंग गुणसूत्र (Sex chromosome) ‘X’ होता है। |
|
| 4. |
शुक्राणु में एक्रोसोम का क्या महत्त्व है? |
|
Answer» शुक्राणु में एक्रोसोम से हायल्यूरोनिडेज एन्जाइम का स्रावण होता है, जो अण्डाणु की चाहा भित्ति के पाचन में सहायक हैं, जिसके कारण शुक्राणु अण्डाणु में सुगमता से प्रवेश कर पाता है। |
|
| 5. |
युग्मनज़ क्या है? इसमें गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? |
|
Answer» शुक्राणु (n) और अण्डाणु (n) के संयोजन से युग्मनज का निर्माण होता है। इसमें गुणसूत्रों की संख्या द्विगुणित (2n) होती है। |
|
| 6. |
सर्टोली कोशिकाओं पर टिप्पणी कीजिए। |
|
Answer» वृषण की शुक्रजनन नलिकाओं (Seminiferous tubules) की जननिक एपीथीलियम में जनन कोशिकाओं के मध्य में स्थान-स्थान पर फूली हुई लम्बी सटली कोशिकाएँ पाई जाती हैं। ये शुक्राणुओं को पोषण प्रदान करती हैं। |
|
| 7. |
शुक्राणुजनन क्या है? शुक्राणुजनन की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन कीजिए। |
|
Answer» शुक्राणुजनन (Spermatogenesis) वह प्रक्रिया, जिसके द्वारा वृषणों में शुक्राणुओं का निर्माण होता है, शुक्राणुजनन कहलाती है। यह प्रक्रिया लैंगिक हॉर्मोन्स द्वारा नियमित होती है। शुक्राणुजनन की प्रक्रिया निम्नलिखित तीन चरणों में पूर्ण होती है। 1. गुणन प्रावस्था (Multiplication Phase) शुक्रजनन नलिकाओं की जनन उपकला की कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन द्वारा शुक्राणुजन कोशिकाओं या स्पर्मेटोगोनिया का निर्माण होता है। ये कोशिकाएँ द्विगुणित (27) होती हैं। 2. वृद्धि प्रावस्था (Growth Phase) शुक्राणुजन कोशिकाएँ पोषक पदार्थों का संचय करके प्राथमिक शुक्रकोशिका (Prirmiry spermatocytes) में रूपान्तरित हो जाती हैं। 3. परिपक्वन प्रावस्था (Maturation Phas) प्राथमिक शुक्रकोशिकाओं स्पमेंटोसाइट्स में अर्द्धसूत्री प्रथम विभाजन द्वारा अगुणित या द्वितीयक शुक्राणु कोशिकाओं का निर्माण होता है। यह अर्द्धसूत्री द्वितीय विभाजन द्वारा प्राक्शुक्राणु कोशिका या स्पर्मेटिड बनाती हैं। अतः एक प्राथमिक शुक्राणु कोशिकाओं से चार प्राक्शुक्राणु कोशिकाओं का निर्माण होता है। शुक्र-कायान्तरण (Sperritiogenesis) द्वारा अचल प्राक्शुक्राणु परिपक्व से चल शुक्राणु बनता है। |
|
| 8. |
नर मनुष्य में वृषण उदर गुहा के बाहर क्यों होते हैं? |
|
Answer» नर मनुष्य में वृषण शरीर से बाहर वृषण कोष (Scrotum) में उपस्थित होते हैं। वृषण कोष का तापमान शरीर के तापमान से 3°C कम होता है, जिस पर शुक्राणुओं का निर्माण होता है। शरीर का तापमान अधिक होने के कारण शरीर के अन्दर शुक्राणुओं का निर्माण सम्भव नहीं हैं। अतः जन्म के समय वृषण अपने मूल स्थान से हटकर वृषण कोष में आ जाते हैं। |
|