Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

हारवेस्टर क्या है?

Answer»

यह खड़ी फसल को काटने, मड़ाई करने और साथ ही सफाई करने के काम आता है। इससे मुख्यतः गेहूँ की कटाई और मड़ाई का काम लिया जाता है।

2.

निम्नलिखित में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)(क) मेस्टन हल प्राथमिक ___ का यन्त्र है।(ख) खेतों से ___ निकालना द्वितीयक भूपरिष्करण है।(ग) भुट्टे से दाना निकालने की मशीन का नाम ___ है।(घ) अधिकतर ___ में तीन से पाँच फाल होते हैं।

Answer»

(क) मेस्टन हल प्राथमिक भूपरिष्करण का यन्त्र है।
(ख) खेतों से खरपतवार निकालना द्वितीयक भूपरिष्करण है।
(ग) भुट्टे से दाना निकालने की मशीन का नाम मेज कार्न शेलर है।
(घ) अधिकतर कल्टीवेटर में तीन से पाँच फाल होते हैं।

3.

हैरो को मुख्य कार्य क्या है?

Answer»

हैरो चलाने का मुख्य उद्देश्य जमीन को भुरभुरा करना तथा भूमि की नमी को सुरक्षित रखना है। इसका प्रयोग बुवाई के तुरन्त पहले किया जाता है, जिससे बीज बोते समय खेत में खरपतवार न रहें।

4.

खुरपी का क्या कार्य है?

Answer»

खुरपी से खेत की निराई, गुड़ाई व खरपतवार निकालने का काम किया जाता है। यह हाथ से चलाई जाती है। इससे घास खोदने का कार्य भी किया जाता है।

5.

हँसिया कितने प्रकार का होता है?

Answer»

हँसिया दो प्रकार का होता है- साधारण हसिया तथा दाँतेदार हँसिया साधारण हँसिया बिना दाँत का होता है। ब्लेड के भीतर तेज धार होती है जो कटाई का कार्य करती है। दाँतेदार हँसिया में लेड के भीतरी हिस्से में घने दाँत बने रहते हैं जो फसल को शीघ्र काटने में सहायक होते हैं।

6.

डिब्लर और हैरो में क्या अन्तर है? इसका कृषि में महत्त्व बताइए।

Answer»

हैरो जुताई का यन्त्र है जबकि डिब्लर बुवाई का यन्त्र है। हल द्वारा जुताई के बाद जमीन में उथली जुताई हैरो से की जाती है। इससे जमीन को भुरभुरा बनाया जाता है, जिससे भूमि की नमी सुरक्षित रहे। इसका प्रयोग  बुवाई से. तुरन्त पहले किया जाता है, जिससे बीज बोते समय खरपतवार न रहें। डिबलर खेत में छिद्र बनाता है, जिसमें बीज डाला जाता है। इसका प्रयोग पौधे से पौधे को उचित दूरी पर रखने के लिए भी होता है। डिब्लर का प्रयोग प्रायः उस भूमि में किया जाता है, जहाँ भूमि भारी वर्षा और बाढ़ के बाद जुताई योग्य नहीं रह जाती है।

7.

मिट्टी पलट हल कितने प्रकार के होते हैं ?

Answer»

मिट्टी पलटने वाले हल- मेस्टन हल, गः-वाह हल तथा शाबाः मेस्टन हल में मिट्टी पलटने वाला भाग बड़ा होता है, जिसे मोल्ड बोर्ड कहते है। मोल्ड बोर्ड अपनी विशेष बनावट के कारण मिट्टी को पलट देता है। शाबाश हल का फाल पक्के इस्पात का बना होता है। यह दोमट मिट्टी में अच्छा काम करता है।

8.

हैरो कितने प्रकार के होते हैं? वर्णन कीजिए।

Answer»

(A)
हैरो-बैलों द्वारा चालित हैरो निम्न तीन प्रकार के होते हैं

  1. कमानीदार हैरो
  2. तवेदार हैरो
  3. ब्लेड हैरो

(B)
ट्रेक्टर चालित हैरों निम्न प्रकार के होते हैं|

  1. सिंगल एक्शन डिस्क हैरो ।
  2. ‘डबल एक्शन डिस्क हैरो ।
  3. ऑफ सेट डिस्क हैरो ।

सिंगल एक्शन हैरो में जमीन ऊँच-नीची हो जाती है। अतः इसका प्रयोग कम होता है। अधिक प्रयोग डबल एक्शन डिस्क हैरो का होता है। इस हैरो से खेत ऊँचा-नीचा नहीं होता है। ऑफ सेट डिस्क हैरो का प्रयोग फलदार वृक्षों के आसपास जुताई करने में होता है।

9.

हल कितने प्रकार के होते हैं?

Answer»

हल निम्न प्रकार के होते हैं

1. देशी हल

2. मिट्टी पलटने वाले हल
() मेस्टन हल
() शाबाश हेल

3. तवेदार हल

4. कल्टीवेटर

5. हैरो :
(अ) कमानीदार हैरो व तवेदार
(स) ब्लेड हैरो

10.

मोल्डबोर्ड हल का क्या कार्य है?

Answer»

यह हल कँड़ खोदने, मिट्टी को पलटने व भुरभुरी बनाने तथा खरपतवार को दबाने का कार्य करता है।

11.

कटाई के प्रमुख यन्त्र कौन-कौन से हैं? फसल कटाई में इनका क्या महत्त्व है?

Answer»

कटाई के प्रमुख यन्त्र निम्नलिखित हैं

1. साधारण हँसिया

2. दाँतेदार हँसिया

3. ट्रैक्टर चालित हारवेस्टर

4. स्वचालित या सैल्फ प्रोपेल्ड

साधारण रिया में ब्लेड के भीतर तेज धार होती है, जो कटाई करती है। इसका उपयोग भारी भूमि में उगी फसलों को काटने में किया जाता है। दाँतेदार हँसिया के ब्लेड में दाँत होते हैं जो शीघ्र कटाई में सहायक होते हैं। गेहूँ की कटाई में बड़े आकार के खेतों और फार्मों में ट्रैक्टर चालित हारवेस्टर और स्वचालित हारवेस्टर का प्रयोग किया जाता है, क्योंकि इसमें जो इंजन लगा होता है, वह हारवेस्टर को पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है, जिससे फसल शीघ्रता से कटती है।

12.

शाबाश हल मेस्टन हल से किस प्रकार भिन्न है?

Answer»

शाबाश हल मेस्टन हल से निम्न प्रकार भिन्न है

  1. मेस्टन हले हलका और छोटा होता है जवकि शावा हल अपेक्षाकृत भारी और बड़ा होता है।
  2. मेस्टन हल को मिट्टी पलटने वाला भाग शावाशे हन्न की अपेक्षा बड़ा होता है।
  3. मेस्टन हल का फाल भिन्न प्रकार का होता है जो चौड़ी केंड़ बनाता है। शावाश हल का फाल इस्पात का बना होता है, जो गहराई से मिट्टी काटता है।
  4. मेस्टन हल का कुल भार 15 किग्रा और खिंचाव 80 से 90 किग्रा होता है, जबकि शाबाश हल को भार 16 किग्रा और खिंचाव 90 से 100 किग्रा होता है।
13.

मेस्टन हल का वर्णन कीजिए।

Answer»

मेस्टन हल हलका और छोटा होता है। यह मिट्टी को गहरी जुताई करता है और मिट्टी पलटने का कार्य भी करता है। इसमें मिट्टी पलटने वाला भाग बड़ा होता है, जिसे मोल्ड बोर्ड कहते है।इसके केन्द्र की चौड़ाई व गहराई 12.5 सेमी होती है। इस हल का भार 15 किग्रा होता है और खिंचाव 80 से 90 किग्रा होता है।

14.

भूपरिष्करण प्रकार का होता है(क) एक प्रकार(ख) दो प्रकार(ग) तीन प्रकार(घ) चार प्रकार

Answer»

सही विकल्प है (ख) दो प्रकार

15.

मेस्टन हल बना होता है।(क) लकड़ी का(ख) लोहे का(ग) प्लास्टिक का(घ) उपरोक्त सभी

Answer»

सही विकल्प है (ख) लोहे का

16.

भूमि की जुताई से होती है(क) भौतिक दशा में सुधार(ख) रासायनिक दशा में सुधार(ग) पानी भरता है।(घ) उपरोक्त में कोई नहीं

Answer»

सही विकल्प है (क) भौतिक दशा में सुधार

17.

प्राथमिक भूपरिष्करण यन्त्र है(क) हल(ख) खुरपी(ग) श्रेसर(घ) उपरोक्त में सभी

Answer»

सही विकल्प है (क) हल

Previous Next