Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कश्मीर की रक्षा के लिए कवि क्या कहते हैं ?

Answer»

कवि कश्मीर की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि यह भारतवर्ष की बर्फीली पगड़ी की तरह है। यहाँ की सुंदर घाटियों, अमरनाथ की राहों, शेषनाग के क्षेत्र देवदारु के हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित हैं। इस क्षेत्र में सर्वत्र तिरंगा झंडा फहरा रहा है। आज कश्मीर में अशांति व्याप्त है। हमें उसकी जी-जान से रक्षा करनी है। दुश्मन का डटकर मुकाबला करना है। हमें इस बात का ध्यान रखना है कि कश्मीर पर किसी तरह कि आँच न आने पाए।

2.

कश्मीर में हवा चलने पर वातावरण कैसा होता है ?

Answer»

कश्मीर में हवा चलने पर वातावरण बहुत सुंदर हो जाता है। यहाँ की हवा में गीत-संगीत की स्वरलहरी का आभास होता है। लगता है हवा में किसी नई-नई गज़ल का स्वर गूंज रहा हो।

3.

कश्मीर की भूमि पर जगह-जगह ….(अ) लैला-मजनू की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।(ब) हीर-रांझा की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।(क) बिल्हण की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।

Answer»

कश्मीर की भूमि पर जगह-जगह बिल्हण की प्रेम-कथाओं के दर्शन होते हैं।

4.

सैर-सपाटे पर आए हुए लोगों से उड़ते हुए पंछियों की तरह …(अ) गीत गूंज उठता है।(ब) शालीमार बाग खिल जाता है।(क) नदियाँ भी गा उठती है।

Answer»

सैर-सपाटे पर आए हुए लोगों से उड़ते हुए पछियों की तरह शालीमार बाग खिल जाता है।

5.

कश्मीर में अमरनाथ जैसी पवित्र गुफा और …(अ) शेषनाग जैसा विशाल सरोवर है।(ब) गुलमर्ग जैसा विशाल सरोवर है।(क) शालीमार जैसा विशाल सरोवर है।

Answer»

कश्मीर में अमरनाथ जैसी पवित्र गुफा और शेषनाग जैसा विशाल सरोवर है।

Previous Next