Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

एक स्कूटर का विक्रय मूल्य रु. 20350 और क्रय मूल्य रु0 20200 है। लाभ बताओ?

Answer»

स्कूटर का विक्रय मूल्य = 20350 रु०

स्कूटर का क्रय मूल्य = 20200 रु०

लाभ = 20350 – 20200 = 150 रु.

2.

एक व्यापारी ने 6 दर्जन गिलास रु. 150 प्रति दर्जन के हिसाब से खरीदा। यदि वह 14 रुपए प्रति गिलास के हिसाब से बेचे तो उसे कितना लाभ होगा?

Answer»

150 रु. प्रति दर्जन के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 150 x 6 = 900 रु०

14 रु. प्रति गिलास के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 14 x 6 x 12 = 1008 रु०

व्यापारी को लाभ होगा = 1008 – 900 = 108 रु.

3.

क्रय मूल्य ज्ञात करो, यदि-(क) विक्रय मूल्य रु. 5600, लाभ रु. 1600(ख) विक्रय मूल्य रु. 6400, हानि रु. 1100

Answer»

(क) 

विक्रय मूल्य = 5600 रु०, लाभ = 1600 रु.

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ = 5600 – 1600 = 4000 रु.

(ख) 

विक्रय मूल्य = 6400 रु०, हानि = 1100 रु०

क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि = 6400 + 1100 = 7500 रु.

Previous Next