Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है(क) ह्वांगहो की घाटी(ख) सिन्धु घाटी(ग) नील घाटी(घ) मैसोपोटामिया।

Answer»

(ख) सिन्धु घाटी।  

2.

संहत बस्तियों की विशेषताएँ बताइए।

Answer»

संहत बस्तियों की विशेषताएँ

⦁    संहत बस्तियाँ नदी घाटियों तथा उपजाऊ समतल मैदानों में विकसित होती हैं।
⦁    इन बस्तियों में बहुत सारे मकान एक साथ बने होते हैं। यहाँ मकान एक-दूसरे से सटे हुए होते हैं।
⦁    इन बस्तियों का आकार भूमि की उपजाऊ क्षमता तथा निकटवर्ती क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों की मात्रा पर निर्भर करता है।
⦁    इन बस्तियों के निवासी सामूहिक जीवन व्यतीत करते हैं।

3.

नगरीय बस्तियों के प्रकार बताइए।

Answer»

नगरीय बस्तियों के प्रकार हैं

⦁    नगर
⦁    शहर
⦁    मिलियन सिटी
⦁    सन्नगर
⦁    विश्वनगरी।

4.

अवैध बस्ती से क्या तात्पर्य है?

Answer»

निजी भूमि खरीदने के स्थान पर जब लोग किसी और की जमीन अथवा खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर घर बना लेते हैं तो ऐसी बस्ती ‘अवैध बस्ती’ कहलाती है।

5.

‘कैम्ब्रिज नगर’ प्रसिद्ध है(a) उद्योग के लिए(b) शिक्षण संस्थानों के लिए(c) आमोद-प्रमोद के लिए(d) धार्मिक स्थानों के लिए।

Answer»

(b) शिक्षण संस्थानों के लिए।  

6.

मलिन बस्ती का क्या अर्थ है?

Answer»

मलिन बस्तियाँ अनधिकृत बस्तियों से अलग होती हैं। मलिन बस्तियाँ वे आवासीय क्षेत्र होते हैं जहाँ भौतिक और सामाजिक परिस्थितियाँ अत्यन्त दयनीय होती हैं। भारत में धारावी (मुम्बई) एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती है।

7.

250 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती को किस देश में नगरीय बस्ती कहा जाता है(a) डेनमार्क(b) स्वीडन(c) फिनलैण्ड(d) ये सभी।

Answer»

सही विकल्प है (d) ये सभी।

8.

पर्वतीय, पठारी तथा उच्च भूमि के क्षेत्रों में पायी जाने वाली बस्तियाँ किस प्रारूप की होती हैं(a) संहत(b) गोलाकार(c) प्रकीर्ण(d) रैखिक।

Answer»

(c) प्रकीर्ण।   

9.

नदी घाटियों तथा उपजाऊ मैदानों में पायी जाने वाली ग्रामीण बस्तियाँ किस प्रारूप की होती है?(a) प्रकीर्ण(b) संहत(c) रैखिक .(d) गोलाकार।

Answer»

 सही विकल्प है (b) संहत।

10.

भारत में नगरीय बस्ती के लिए जनसंख्या घनत्व कितना होना चाहिए(a) 250 व्यक्ति/प्रति वर्ग किमी(b) 300 व्यक्ति/प्रति वर्ग किमी(c) 350 व्यक्ति/प्रति वर्ग किमी(d) 400 व्यक्ति/प्रति वर्ग किमी।

Answer»

(d) 400 व्यक्ति/प्रति वर्ग किमी।

Previous Next