This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
नाड़ी दर का सम्बन्ध होता है(क) मानव हृदय की धड़कन से(ख) भोजन पाचने से।(ग) श्वास लेने से(घ) इनमें से कोई नहीं |
|
Answer» सही विकल्प है (क) मानव हृदय की धड़कन से |
|
| 2. |
एक स्वस्थ व्यक्ति का हृदय एक मिनट में कितनी बार धड़कता है ?(क) 72(ख) 80(ग) 100(घ) 200 |
|
Answer» सही विकल्प है (क) 72 |
|
| 3. |
शरीर का तापमान नापने के लिए प्रयुक्त किया जाता है-(क) लैक्टोमीटर(ख) थर्मामीटर(ग) बैरोमीटर(घ) हाइड्रोमीटर |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) थर्मामीटर |
|
| 4. |
श्वसन तन्त्र का मुख्य अंग होता है(क) फेफड़े(ख) अग्न्याशय(ग) यकृत(घ) आमाशय |
|
Answer» सही विकल्प है (क) फेफड़े |
|
| 5. |
मानव शरीर का सामान्य तापक्रम कितना होता है?(क) 98.4° फारेनहाइट(ख) 99° फारेनहाइट(ग) 97.6° फारेनहाईट(घ) 100° फारेनहाइट |
|
Answer» सही विकल्प है (क) 98.4° फारेनहाइट |
|
| 6. |
शरीर का तापमान कब लेना चाहिए?(क) खाना खाने के 15 मिनट बाद(ख) खाना खाने के तुरन्त बाद(ग) कुछ भी खाने-पीने के 15 मिनट बाद(घ) पेय पदार्थ लेने के तुरन्त बाद |
|
Answer» सही विकल्प है (ग) कुछ भी खाने-पीने के 15 मिनट बाद |
|
| 7. |
शरीर का तापमान देखने का अल्पतम समय है(क) 13 से 2 मिनट(ख) 2 से 3 मिनट(ग) 3 से 4 मिनट(घ) 5 मिनट |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) 2 से 3 मिनट |
|
| 8. |
एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का ताप कितना होता है? याथर्मामीटर (तापमापक यन्त्र) में न्यूनतम तापमान कितना होता है? |
|
Answer» एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का ताप प्रायः 98.4° फारेनहाइट होता है। |
|
| 9. |
एक स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में कितनी बार साँस लेता है ?(क) 14 से 15 बार(ख) 15 से 16 बार(ग) 17 से 18 बार(घ) 18 से 20 बार |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) 15 से 16 बार |
|
| 10. |
स्वस्थ मनुष्य की नाड़ी एक मिनट में कितनी बार चलती है?(क) 20-30(ख) 40-50(ग) 60-70(घ) 72-80 |
|
Answer» सही विकल्प है (घ) 72-80 |
|
| 11. |
थर्मामीटर द्वारा ज्ञात करते हैं(क) नाड़ी की गति(ख) श्वसन की दर(ग) रुधिर का दाबे(घ) शरीर का तापमान |
|
Answer» सही विकल्प है (घ) शरीर का तापमान |
|
| 12. |
एक सामान्य स्त्री की नाड़ी की गति प्रति मिनट होती है-(क) 72-80(ख) 77-85(ग) 80-90(घ) 90-100 |
|
Answer» सही विकल्प है (ख) 77-85 |
|
| 13. |
शरीर का तापक्रम मापने के लिए किन इकाइयों का प्रयोग किया जाता है? |
|
Answer» शरीर का तापक्रम मापने के लिए प्रायः डिग्री फारेनहाइट नामक इकाई का प्रयोग किया जाता है। किन्तु कुछ थर्मामीटर डिग्री सेण्टीग्रेड में भी होते हैं। अतः डिग्री सेण्टीग्रेड भी शरीर का ताप मापने की एक प्रचलित इकाई है। |
|
| 14. |
थर्मामीटर में कौन-सा पदार्थ भरा जाता है और क्यों? |
|
Answer» थर्मामीटर में पारा भरा जाता है। यह चमकदार होता है तथा थर्मामीटर की दीवारों से चिकता भी नहीं है। ताप पाकर इसका विस्तार समान रूप में होता है। |
|
| 15. |
शरीर का ताप ज्ञात करने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है। |
|
Answer» उक्ट शरीर का ताप लेने के लिए क्लीनिकल थर्मामीटर प्रयुक्त किया जाता है। thermometer |
|
| 16. |
थर्मामीटर की उपयोगिता बताइए। |
|
Answer» थर्मामीटर से व्यक्ति के शरीर का तापमान मापा जाता है। इससे ज्वर का निर्धारण किया जाता है। |
|
| 17. |
किसी रोगी की श्वास की गति का निरीक्षण आप किस प्रकार करेंगी? या श्वसन-क्रिया की दर से क्या तात्पर्य है? |
|
Answer» सामान्य अवस्था में एक स्वस्थ मनुष्य निश्चित गति से श्वास लेता है। यदि इस गति में तेजी अथवा कमी आती है तो उसके स्वास्थ्य में अवश्य ही कोई कमी है। मनुष्य में श्वसन-क्रिया नि:श्वसन (श्वास बाहर छोड़ना) व प्र:श्वसन (श्वास भीतर लेना) के दो पदों में सम्पूर्ण होती है। एक मिनट में होने वाली श्वसन क्रिया को श्वसन की दर माना जाता है। एक स्वस्थ मनुष्य में यह प्रक्रिया एक मिनट में लगभग 15 से 18 बार दोहराई जाती है। एक शिशु में यह गति अधिक तेज होती है। श्वास की गति को भी ताप या नाड़ी की गति के अनुसार ही तालिका या ग्राफ पर अंकित किया जाता है। किसी व्यक्ति की श्वास की गति का निरीक्षण करते समय निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जाता है- ⦁ श्वास हल्का है अथवा गहरा |
|
| 18. |
नाड़ी, श्वास-गति तथा तापमान मनुष्य के स्वास्थ्य से किस प्रकार जुड़े रहते हैं? |
|
Answer» नाड़ी, श्वास-गति तथा तापमान का मनुष्य के स्वास्थ्य से सीधा सम्बन्ध है। सामान्यतः नाड़ी तथा श्वास की गति का 4 और 1 अनुपात होता है। नाड़ी की गति सामान्यतया शरीर का ताप 1° फारेनहाइट बढ़ने पर 10 बार बढ़ जाती है। अत: श्वास की गति भी उपर्युक्त अनुपात के अनुसार बढ़ जाएगी। इस प्रकार नाड़ी, श्वास की गति और तापमान भी परस्पर सम्बन्धित होते हैं तथा किसी व्यक्ति के तापमान को देखकर उसकी नाड़ी की गति एवं श्वास की गति का अनुमान लगाया जा सकता है, परन्तु यह तब ही सम्भव हो सकता है, जबकि उस व्यक्ति की सामान्य अवस्था में हमें उसकी नाड़ी व श्वास की गति का पूर्ण ज्ञान हो। |
|
| 19. |
रोगी को मल-मूत्र विसर्जन कराते समय चिकित्सक की सूचनार्थ आप किन-किन बातों का लिखित विवरण तैयार करेंगी? |
|
Answer» रोगी के मल-मूत्र विसर्जन के सम्बन्ध में चिकित्सक को प्राय: निम्नलिखित सूचनाएँ देनी होती हैं- ⦁ मल-मूत्र का रंग और बनावट कैसी है? |
|
| 20. |
तापक्रम चार्ट बनाने से क्या लाभ हैं? यारोग का तापक्रम चार्ट बनाना क्यों आवश्यक है? |
|
Answer» तापक्रम चार्ट बनाने से यह लाभ होता है कि चिकित्सक उसको देखकर आसानी से रोगी के स्वास्थ्य में हो रहे परिवर्तनों तथा रोगी की दशा आदि का उचित ज्ञान प्राप्त कर सकता है और तद्नुसार दवा आदि में तत्काल परिवर्तन भी कर सकता है। |
|
| 21. |
ऐसे रोगी, जिन्हें श्वास लेने में कठिनाई हो, को तत्काल किस प्रकार की सहायता दी जानी चाहिए? |
|
Answer» श्वास लेने में कठिनाई महसूस करने वाले रोगी को तत्काल ऑक्सीजन दी जानी चाहिए। |
|
| 22. |
सामान्यतः श्वास की गति कितनी होती है? याएक स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है? |
|
Answer» सामान्यतः एक स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में 15-18 बार श्वास लेता है। |
|
| 23. |
शरीर का ताप बढ़ने पर किसी व्यक्ति की नाड़ी की गति में क्या परिवर्तन होता है? |
|
Answer» शरीर का ताप बढ़ने पर (प्राय: ज्वर आदि में) नाड़ी की गति प्रति डिग्री फारेनहाइट पर दस बार बढ़ जाती है। |
|