Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

आयोजन यह किसका जन्मदाता है ?

Answer»

आयोजन यह नियंत्रण का जन्मदाता है ।

2.

संचालन का प्रथम व अन्तिम कार्य बताइए ।

Answer»

संचालन का प्रथम कार्य आयोजन है व अन्तिम कार्य नियंत्रण होता है ।

3.

कार्य का मापन किसलिए आवश्यक है ?

Answer»

कार्य अथवा कामगीरी का मापन पूर्वनिर्धारित स्तरों के अनुरूप ही कार्य हो रहे हैं या नहीं यह जानने के लिए किये गये कार्यों का मापन आवश्यक है।

4.

आयोजन का संचालन के कौन से कार्य के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध है ?

Answer»

आयोजन का संचालन के नियंत्रण कार्य के साथ घनिष्ठ सम्बन्ध है ।

5.

संचालन के समस्त कार्य कौन से कार्य के पहले करना आवश्यक होता है ?

Answer»

संचालन के समस्त कार्य नियंत्रण के पहले करना आवश्यक होता है ।

6.

नियंत्रण का कार्य संचालन के कौन से स्तर पर होता है ?

Answer»

नियंत्रण का कार्य संचालन के तीनों स्तर अर्थात् प्रत्येक स्तर पर होता है ।

7.

नियंत्रण का कार्य संचालन के कौन से स्तर पर होता है ?(A) प्रत्येक स्तर पर(B) उच्च स्तर पर(C) मध्य स्तर पर(D) निम्न स्तर पर

Answer»

सही विकल्प है (A) प्रत्येक स्तर पर

8.

नियंत्रण की प्रक्रिया की अन्तिम अवस्था कौन-सी है ?(A) मापदण्डों की स्थापना(B) सुधारात्मक कदम(C) क्रिया का मापन(D) माहिती संपादन

Answer»

सही विकल्प है (B) सुधारात्मक कदम

9.

नियंत्रण यह गतिशील प्रक्रिया है । किस तरह ?

Answer»

नियंत्रण का कार्य आयोजन के साथ जुड़ा हुआ है । आयोजन व अंदाज पर आधारित सूचित बौद्धिक प्रक्रिया है । अलग-अलग परिबलो के अन्दाज बदले उनके अनुसार आयोजन के लक्ष्यांको में परिवर्तन होते हैं और उनके अनुसार नियंत्रण प्रक्रिया में शीघ्र परिवर्तन किया जाता है । अतः कहा जाता है कि नियंत्रण यह एक गतिशील प्रक्रिया है ।

10.

कार्य के मूल्यांकन की संख्यात्मक पद्धति अर्थात् क्या ?

Answer»

कार्य का मूल्यांकन करते समय संख्यात्मक आधार लिया जाता हो जैसे फुट में कार्य को मापना । इसी प्रकार ईंच, लीटर, किला तथा मीटर में मापना ।

11.

संचालन का कौनसा कार्य नियंत्रण के जन्मदाता के रूप में पहचाना जाता है ?(A) व्यवस्थातंत्र(B) कर्मचारी व्यवस्था(C) मार्गदर्शन(D) आयोजन

Answer»

सही विकल्प है (D) आयोजन