Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

बहुलक क्या होते हैं? 

Answer»

ऐसे वृहदाणु (macromolecules) जो कि पुनरावृत्त संरचनात्मक इकाइयों के वृहत पैमाने पर जुड़ने से बनते हैं बहुलक कहलाते हैं। बहुलकों के कुछ उदाहरण हैं-पॉलिथीन, नाइलॉन-6, 6, बैकलाइट, रबर आदि।

2.

प्रबल अन्तराण्विक बल जैसे हाइड्रोजन बन्ध युक्त बहुलक हैं|(i) प्राकृतिक रबड़ (ii) पॉलिस्टाइरिन (iii) टेफ्लॉन (iv) नायलॉन 6, 6

Answer»

(iv) नायलॉन 6, 6

3.

संश्लेषित बहुलक का उदाहरण है (i) RNA (ii) प्रोटीन (iii) पॉलीऐमाइड (iv) स्टार्च

Answer»

(iii) पॉलीऐमाइड

4.

दो प्राकृतिक बहुलकों के नाम लिखिए।

Answer»

स्टार्च तथा प्रोटीन।

5.

निम्न में कौन एक पॉलीएमाइड वर्ग का जैव निम्नीकरणीय बहुलक है? (i) डेक्स्ट्रॉन (ii) नाइलॉन-2-नाइलॉन-6 (iii) नाइलॉन-6 (iv) PHPV

Answer»

(ii) नाइलॉन-2-नाइलॉन-6

6.

टेरीलीन है(i) पॉलीएमाइड (ii) पॉलीस्टाइरीन (iii) पॉलीएथिलीन (iv) पॉलीएस्टर

Answer»

(iv) पॉलीएस्टर

7.

निम्न में से कौन-सा पॉलीएमाइड है?(i) बैकेलाइट (ii) टेरीलीन (iii) नाइलॉन-6, 6 (iv) टेफ्लॉन

Answer»

(iii) नाइलॉन-6, 6 

8.

बैकेलाइट है एक(i) प्राकृतिक बहुलक (ii) योगात्मक बहुलक (iii) संघनन बहुलक (iv) समबहुलक

Answer»

(iii) संघनन बहुलक

9.

निम्नलिखित बहुलकों को प्राप्त करने के लिए प्रयुक्त एकलक लिखिए1. पॉलिवाइनिल क्लोराइड 2. टेफ्लॉन 3.बैकलाइट

Answer»

1. CH2,= CHCl (वाइनिल क्लोराइड) 

2. F2C = = CF2, (टेट्राफ्लोरोएथीन) 

3. C6H5O व HCHO (फीनॉल तथा फॉर्मेल्डिहाइड)

10.

निम्नलिखित को योगज और संघनन बहुलकों में वर्गीकृत कीजिए टेरिलीन, बैकलाइट, पॉलिवाइनिल क्लोराइड, पॉलिथीन।

Answer»

1. योगज बहुलक : पॉलिवाइनिल क्लोराइड, पॉलिथीन; 

2. संघनन बहुलक : टेरीलीन, बैकेलाइट।

11.

बेन्जोक्विनोन मुक्त मूलक बहुलकन में संदमक का कार्य करता है, क्यों?

Answer»

बेन्जोक्विनोन बहुलीकृत होने वाले मुक्त मूलकों को जकड़ लेता है तथा अक्रियाशील मुक्त मूलक बनाता है।

12.

मुक्त मूलक बहुलकन में हमेशा शुद्धतम एकलक का प्रयोग क्यों करना चाहिए?

Answer»

यदि अशुद्धियाँ उपस्थित हों तब ऐल्कीन एकलक या तो श्रृंखला स्थानान्तरण कारक या संदमक का कार्य करता है। यदि यह श्रृंखला स्थानान्तरण कारक के रूप में कार्य करता है तब कम अणु द्रव्यमान का बहुलक प्राप्त होता है और जब यह संदमक का कार्य करता है तब बहुलकन की क्रिया संदमित होती है। अत: इन जटिलताओं से बचने के लिए प्रयुक्त ऐल्कीन एकलक अति शुद्ध होने चाहिए।

13.

इलेक्ट्रॉन दाता समूहों युक्त विनायलिक एकलकों के लिए धनायनिक बहुलकन को वरीयता क्यों दी जाती है?

Answer»

इलेक्ट्रॉन दाता समूह(EDG) एकलक इकाई पर इलेक्ट्रॉन घनत्व बढ़ा देते हैं जिसके परिणामस्वरूप धनायनिक आक्रमण शीघ्रता से होता है। 

उदाहरणार्थ : 

एक इलेक्ट्रॉन विमोचक CH समूह (+I प्रभाव)युक्त प्रोपीन का धनायनिक बहुलकन।

14.

प्राकृतिक रबर का एकलक क्या है?

Answer» आइसोप्रीन  ।
15.

किसी एक जैव-निम्नीकरणीय पॉलीएमाइड सहबहुलक का नाम लिखिए।

Answer»

नाइलॉन 2-नाइलॉन 6

Previous Next