Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

कार्बन डाइऑक्साइड की अपेक्षा कार्बन मोनोऑक्साइड अधिक खतरनाक क्यों है? समझाइए।

Answer» कार्बन मोनोऑक्साइड एक अत्यधिक हानिकारक गैस है। यह रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) से क्रिया कर कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन (Carboxy haemoglobin) बनाती है जो रक्त `O_2` का परिवहन रोक देता है। परिणामस्वरूप शरीर में `O_2` की कमी हो जाती है। CO के वायु में 100 ppm सान्द्रण पर चक्कर आना तथा सिरदर्द होने लगता है। अधिक सान्द्रता पर CO प्राणघातक हो सकती है। कार्बन डाइऑक्साइड हीमोग्लोबिन के साथ कोई क्रिया नहीं करती है। इस कारण यह तो हानिकारक है यद्यपि यह ग्लोबल वार्मिंग (global warming) उत्पन्न करती है।
2.

ओजोन परत का अवक्षयA. पृथ्वी पर पहुँचने वाले UV विकिरण की तीव्रता को बढ़ा देता हैB. पृथ्वी पर पहुँचने वाले UV विकिरण की तीव्रता को घटा देता हैC. पृथ्वी पर पहुँचने वाले UV विकिरण की तीव्रता पर कोई प्रभाव नहीं मिलता हैD. वायु प्रदूषण को कम करता है।

Answer» Correct Answer - a
3.

तीन महत्वपूर्ण ग्रीनहाउस गैसों के नाम लिखिए।

Answer» Correct Answer - `CO_2, CH_4,CFC`
4.

निम्नलिखित में से कौन-सी गैस अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी नहीं है?A. `N_2O`B. `NO_2`C. `SO_2`D. `Cl_2`

Answer» Correct Answer - a
5.

अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी मुख्य गैस तथा हैं।

Answer» Correct Answer - `SO_2, NO_2, Cl_2`
6.

ऐसी तीन गैसों के नाम लिखिए, जो अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी होती हैं।

Answer» Correct Answer - `SO_2, NO_2, Cl_2`
7.

ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए कौन सी गैसें उत्तरदायी हैं? सूचीबद्ध कीजिए।

Answer» `CO_2` मुख्य रूप से ग्रीन हाउस प्रभाव (green house effect) के लिए उत्तरदायी है परन्तु दूसरी गैस, को ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करती हैं, वे मेथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, क्लोरोफ्लोरोकार्बन, ओजोन तथा जल वाष्प है।
8.

अम्ल वर्षा मूर्तियों तथा स्मारकों को कैसे दुष्प्रभावित करती है?

Answer» अधिकांश मूर्तियाँ तथा स्मारक संगमरमर (marble) के बने होते है जिन पर अम्ल वर्षा का बुरा प्रभाव पड़ता है क्योकि इन स्मारकों के चारों ओर उपस्थित वायु में इनके पास स्थित उद्योगों तथा ऊर्जा संयन्त्रों (power plants) से निकलने वाले नाइट्रोजन व सल्फर के ऑक्साइड बहुत अधिक मात्रा में विद्यमान हो सकते हैं। ये ऑक्साइड ही अम्ल वर्षा का कारण हैं। अम्ल वर्षा में उपस्थित अम्ल मार्बल से क्रिया करके मूर्तियों तथा स्मारकों को नष्ट कर देते हैं।
9.

कथन-वाहनों में उत्प्रेरक परिवर्तक का प्रयोग करके स्मॉग के निर्माण को कम किया जा सकता है। कारण-उत्प्रेरक परिवर्तक वाहनों से निकलने वाले धुएँ में नाइट्रोजन के ऑक्साइडतथा हाइड्रोकार्बन की मात्रा को कम कर देता है।A. यदि कथन तथा कारण दोनों सत्य है तथा कारण , कथन का सही स्पष्टीकारण है ।B. यदि कथन तथा कारण दोनों सत्य है तथा कारण , कथन का सही स्पष्टीकारण नहीं है ।C. यदि कथन सत्य है तथा कारण असत्य है ।D. यदि कथन असत्य है तथा कारण सत्य है ।

Answer» Correct Answer - a
10.

50 किमी से 100 किमी के मध्य की ऊँचाई का क्षेत्र _______ कहलाता है।

Answer» Correct Answer - आयनमंडल
11.

________ तथा _______ की सान्द्रता में कमी करके प्रकाश रासायनिक स्मॉग के निर्माण को नियंत्रित किया जा सकता है।

Answer» नाइट्रोजन के ऑक्साइड , हाइड्रोकार्बन
12.

CO मनुष्य के लिए किस प्रकार हानिकारक है?

Answer» यह रुधिर के हीमोग्लोबिन के साथ संयुक्त होकर कार्बोक्सी हीमोग्लोबिन नामक स्कूल बनाकर, ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित कर देता है।
13.

विभिन्न प्रकार की चट्टानें पर्यावरण के किस भाग का निर्माण करती हैं?

Answer» स्थलमण्डल (Lithosphere)
14.

जैवमण्डल फैला हुआ है लगभग -A. समुद्र तल से 60 मीटर नीचे से, समुद्र तल से 60 मीटर ऊपर तकB. समुद्र तल से 600 मीटर नीचे से, समुद्र तल से 600 मीटर ऊपर तकC. समुद्र तल से 6000 मीटर नीचे से, समुद्र तल से 6000 मीटर ऊपर तकD. समुद्र तल से 10000 मीटर नीचे से, समुद्र तल से 10000 मीटर ऊपर तक।

Answer» Correct Answer - c
15.

क्या जल-विद्युत (hydroelectric) तथा सौर ऊर्जा (शक्ति) तंत्र प्रदूषण उत्पन्न करते हैं?

Answer» प्रायोगिक रूप से, नहीं
16.

घरेलू अपशिष्ट किस प्रकार खाद के रूप में काम आ सकते हैं?

Answer» घरेलू अपशिष्ट पदार्थों के जैवक्षयी (biodegradable) भाग को कुछ महीनों के लिए भूमि में दबा देने पर खाद के रूप में काम में लाया जा सकता है। समय बीतने के साथ यह खाद में परिवर्तित हो जाता है। घरेलू अपशिष्ट का अजैवक्षयी भाग (जैसे- काँच, प्लास्टिक, धातु की खुरचन इत्यादि), जो सूक्ष्म जीवों द्वारा अपघटित नहीं होता, खाद के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता। यह भाग पुनः चक्रण (recycling) के लिए कारखानों में भेज दिया जाता है।
17.

जैवमण्डल की ऊर्जा आवश्यकता की पूर्ति किस प्रकार की जाती है?

Answer» प्रकाश संश्लेषण द्वारा
18.

क्या DDT एक जैव-अपघटनीय (biodegradable) प्रदूषक है?

Answer» Correct Answer - नहीं
Previous Next