Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

अमेरिका के मौसम के बारे में विवेकानन्द जी ने पत्र में क्या लिखा है?

Answer»

अमेरिका में सुहावना मौसम होता है। यह जल्दी-जल्दी बदलता रहता है।

2.

अमेरिका प्रवास के समय विवेकानन्द जी को होटलों में क्यों नहीं रुकना पड़ता था?

Answer»

विवेकानन्द जी को होटलों में नहीं रुकना पड़ता था; क्योंकि लोग उन्हें अपना अतिथि बना लेते थे।

3.

विवेकानन्द जी ने महापुरुषों के विषय में अपने पत्र में क्या लिखा है?

Answer»

विवेकानन्द जी ने कहा, “महापुरुष शिक्षा देने के लिए आते हैं, नाम के लिए नहीं।”

4.

अमेरिकावासियों के खान-पान के संबंध में चार बातें लिखिए।

Answer»

अमेरिका में खाने में भात, पावरोटी, मछली और गोश्त की विभिन्न किस्में मिलती हैं। अमेरिकावाले ‘स्पिनाक’ और ‘एस्पेरेगस’ नामक साग का प्रयोग करते हैं। वहाँ लोग उड़द की दाल नहीं जानते। अमेरिका में केले, संतरे, अमरूद, सेब, बादाम, किशमिश, अंगूर आदि खूब मिलते हैं। वहाँ आम, लीची नहीं हैं।

5.

अमेरिका में क्या-क्या पैदा होता है और क्या-क्या नहीं?

Answer»

अमेरिका में गेहूँ और रुई पैदा होती है; आम और लीची पैदा नहीं होती है; वहाँ औजार और कल-पुर्जे बनते हैं।

6.

हेल महोदय की दयालुता के विषय में पत्र में क्या बातें लिखी गई हैं?

Answer»

हेल महोदय का परिवार बहुत दयालु था। वह गरीब आदमी को भोजन, वस्त्र और कार्य देने के लिए हर समय तैयार रहता था।

7.

विवेकानन्द जी ने तारक दादा को क्या संदेश दिया?

Answer»

विवेकानन्द जी ने तारक दादा को संदेश दिया, “तारक दादा, तुम अगर मद्रास में जाकर रहो, तो बड़ा काम हो। आओ! तन-मन से काम में लग जाओ। गप्पें लड़ाने तथा घंटी बजाने का जमाना गया, मेरे बच्चे, समझे? अब काम करना होगा।”

8.

नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-तन-मन से काम में लग जाओ।

Answer»

शारीरिक और मानसिक रूपों में तैयार होकर ही कार्य करना चाहिए।

Previous Next