Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

नाशवान वस्तुएँ पूर्ति के नियम का अपवाद क्यों गिनी जाती हैं ?

Answer»

दूध, दूध से उत्पादित वस्तुएँ, हरी सब्जीयाँ, माँस, अण्डा, फल आदि नाशवंत वस्तुएँ होने से भाव घटने पर पूर्ति घटा नहीं सकते क्योंकि इन वस्तुओं का संग्रह संभव नहीं है ।

2.

पूर्ति में संकुचन का अर्थ लिखो ।

Answer»

अन्य तत्त्व स्थिर हों और कीमत घटने पर पूर्ति घटे तो उसे पूर्ति में संकुचन कहते हैं ।

3.

उत्पादन किसे कहते हैं ? ।

Answer»

निश्चित समय में उपलब्ध साधनों द्वारा जितने प्रमाण में वस्तुएँ उत्पन्न हो तो उसे उत्पादन कहते हैं ।

4.

पूर्ति में विस्तरण किसे कहते हैं ?

Answer»

अन्य तत्त्व स्थिर हों और कीमत बढ़ने पर पूर्ति में जो वृद्धि होती है उसे पूर्ति में विस्तरण कहते हैं ।

5.

पूर्ति में वृद्धि किसे कहते हैं ?

Answer»

कीमत स्थिर हो और अन्य परिबलों में परिवर्तन होने से जो पूर्ति बढ़ती है तो उसे पूर्ति में वृद्धि कहते हैं ।

6.

पूर्ति में कमी किसे कहते हैं ?

Answer»

कीमत स्थिर हो और अन्य परिबलों में परिवर्तन के कारण पूर्ति में जो कमी होती है उसे पूर्ति में कमी कहते हैं ।

7.

व्यक्तिगत पूर्ति किसे कहते हैं ?

Answer»

कोई एक उत्पादक या पेढ़ी द्वारा बाजार में किसी एक चीजवस्तु को अलग-अलग कीमत पर विक्रय के लिए तैयार हो तो उसे व्यक्तिगत पूर्ति कहते हैं ।

8.

संतुलित कीमत किसे कहते हैं ?

Answer»

माँग और पूर्ति द्वारा चीजवस्तु और सेवा की जो कीमत निश्चित होती है उसे संतुलित कीमत कहते हैं ।

9.

व्यक्तिगत पूर्ति और बाजार पूर्ति का अर्थ समझाइए ।

Answer»

व्यक्तिगत पूर्ति : कोई एक उत्पादक या पेढ़ी द्वारा बाजार में किसी चीजवस्तु की अलग-अलग कीमत पर जो उत्पादन हुयी वस्तुओं के विक्रय के लिये रखा जाता है उसे व्यक्ति पूर्ति कहते हैं ।

बाजार पूर्ति : किसी निश्चित कीमत पर अनेक उत्पादकों द्वारा वस्तुओं की जितनी पूर्ति बाजार में रखी जाती है उः . कुल योग को कुल पूर्ति या बाजार पूर्ति के नाम से जानते हैं ।

10.

पूर्ति रेखा किसे कहते हैं ?

Answer»

कीमत और पूर्ति के बीच सम्बन्ध दर्शानेवाली रेखा को पूर्ति रेखा कहते हैं ।

11.

बाजार पूर्ति किसे कहते हैं ?

Answer»

किसी एक निश्चित कीमत पर अनेक उत्पादकों द्वारा जितनी पूर्ति बाजार में रखी जाये उसके कुल योग को बाजार पूर्ति कहते हैं ।

12.

अंतर समझाइए : जत्था और पूर्ति.

Answer»
जत्थापूर्ति
उत्पादन का ऐसा भाग जो प्रवर्तमान कीमत पर उत्पादक विक्रय के लिए तैयार न हो तो उसे जत्था कहते हैं ।निश्चित समय और कीमत पर उत्पादक उत्पादन का जो भाग विक्रय की इच्छा, शक्ति और तैयारी दर्शाये तो उसे पूर्ति कहते हैं ।
जत्था को गोदाम में संग्रह किया जाता है ।पूर्ति को बाजार में विक्रय के लिए रखा जाता है ।
जत्था पूर्ति से अधिक व्यापक है ।पूर्ति जत्था का एक भाग है ।

13.

पूर्ति रेखा का ढ़ाल कैसा होता है ?

Answer»

पूर्ति रेखा का ढाल धन होता है ।

14.

जत्था अर्थात् क्या ?

Answer»

उत्पादन का जो भाग प्रवर्तमान कीमत पर उत्पादक विक्रय के लिए तैयार नहीं है उसे जत्था कहते हैं ।

15.

पूर्ति की अनुसूचि (तालिका) किसे कहते हैं ?

Answer»

कोई भी उत्पादक या व्यापारी किसी एक समय वस्तु की अलग-अलग कीमत पर वस्तु का कितना जत्था विक्रय की तैयारी दर्शाता है व दर्शानेवाली सूची को ही पूर्ति की अनुसूचि (तालिका) के नाम से जानते हैं ।

16.

पूर्ति की व्याख्या दीजिए ।

Answer»

निश्चित समय और निश्चित कीमत पर उत्पादक उत्पादन का जो भाग विक्रय की इच्छा, शक्ति और तैयारी दर्शाये तो उसे पूर्ति कहते हैं ।

17.

पूर्ति का ख्याल कौन-सी दो बातों के संदर्भ में प्रस्तुत किया जाता है ?

Answer»

पूर्ति का ख्याल निश्चित समय और निश्चित कीमत जैसी दो बातों के संदर्भ में प्रस्तुत किया जाता है ।

18.

निम्न में से अप्राप्य वस्तु कौन-सी है ?(A) दूध(B) अण्डा(C) कलाकृति(D) पके फल

Answer»

सही विकल्प है (C) कलाकृति

19.

भविष्य में वस्तु की कीमते बढ़नेवाली हों तो वर्तमान में पूर्ति …………………………. है ।(A) घटती(B) बढ़ती(C) स्थिर(D) अधिक

Answer»

सही विकल्प है (A) घटती

20.

पूर्ति जत्थे से ………………………….. नहीं हो सकती है ।(A) कम(B) समान(C) अधिक(D) इनमें से एक भी नहीं

Answer»

सही विकल्प है (C) अधिक

21.

पूर्ति का नियम किन वस्तुओं पर लागू नहीं होता है ?(A) प्रतिष्ठावाली(B) नाशवंत(C) टिकाऊ(D) उत्पादित

Answer»

सही विकल्प है (B) नाशवंत

Previous Next