Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

बोधिसत्व ने राजा को गोदों के मीठे और स्वादिष्ट होने का क्या कारण बताया?

Answer»

बोधिसत्व ने गोदों के मीठे और स्वादिष्ट होने का कारण राजा का धार्मिक और न्यायपरायण होना बताया।

2.

राजा ने अधर्म और अन्याय से राज्य करना क्यों शुरु किया?

Answer»

राजा ने तपस्वी बोधिसत्व के कथन की परीक्षा लेने के लिए अधर्म और अन्याय से राज्य करना शुरू किया।

3.

‘राजा के धर्म विमुख होने पर सारा राज्य दुख को प्राप्त होता है’ कथन का आशय बताइए।

Answer»

राजा के धर्म विमुख होने से सारा राज्य दुख को प्राप्त होता है। इसका अर्थ है यथा राजा तथा प्रजा। बुरे नेताओं से देश में अराजकता और दुख उत्पन्न होता है।

4.

जब राजा ने अन्याय और अधर्म के साथ राज्य किया होगा, तब उसकी प्रजा को क्या-क्या कष्ट भोगने पड़े होंगे ?

Answer»

चारों तरफ अशान्ति और अराजकता का साम्राज्य बन गया होगा। लूट-पाट, चोरी, राहजनी एवं हत्याएँ बढ़ गई होंगी जिससे प्रजा परेशान हो गई होगी।

5.

ब्रह्मदत्त नामक राजा क्यों प्रसिद्ध था?

Answer»

राजा ब्रह्मदत्त अपनी धर्मप्रियता और न्यायपरायण शासन के लिए प्रसिद्ध था।

6.

बोधिसत्व जंगल के पके गोदे खाते थे जो शक्कर के समान मीठे थे। आप अपने द्वारा खाए हुए उन फलों के नाम लिखिए जो एक बीज वाले हों, अनेक बीज वाले हों।

Answer»

(क) एक बीज वाले फल             –             आम, लीची, आड़, जामुन
(ख) अनेक बीज वाले फल          –             सेब, तरबूज, खरबूजा, संतरा
(ग) बिना बीज वाले फल             –             केला, अंगूर
(घ) कड़े छिलके वाले फल          –            अखरोट, नारियल, बेल

Previous Next