Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

वीर पुरुष की तुलना बरसने वाले बादलों से और कायर पुरुष की तुलना गरजने वाले बादल से क्यों की गई है?

Answer»

क्योंकि वीर पुरुष बरसने वाले बादल होते हैं जो मूसलाधार वर्षा करते हैं अर्थात सभी का कल्याण करते हैं और कायर पुरुष करते कुछ नहीं सिर्फ भाषण देते हैं अर्थात गरजते हैं।

2.

किसी भी साहसपूर्ण कार्य को बहादुरी से करना वीरता कहलाती है। सोचिए और लिखिए कि आपके आस-पास घटने वाली वे कौन-कौन सी स्थितियाँ हो सकती हैं जिनमें आप बहादुरी का परिचय दे सकते हैं।

Answer»

भयंकर आग लगने पर साथियों के साथ बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश करेंगे, जले हुए लोगों को प्राथमिक चिकित्सा दिलाएँगे। बाढ़ की स्थिति में तैरकर लोगों की जीवन रक्षा करने की कोशिश करेंगे।

3.

शरीर पर जरा जोर से हाथ लगाने पर लोग डर के मारे अधमरे क्यों हो जाते हैं?

Answer»

लोग शरीर को जीवन का केन्द्र समझते हैं। इस कारण शरीर-रक्षा के निमित्त लोग डर के मारे अधमरे हो जाते हैं।

4.

बादशाह द्वारा जान से मारने की धमकी देने पर गुलाम ने क्यों कहा?

Answer»

गुलाम ने फाँसी पर चढ़ जाने और बादशाह का तिरस्कार करने की बात कही।

5.

अपने अन्दर की वीरता को जगाने के लिए हमें क्या करना चाहिए?(क) हथियारों को एकत्र करना चाहिए।(ख) वाद-विवाद करना चाहिए।(ग) सच्चाई की चट्टान पर दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए।(घ) झूठी बातें करनी चाहिए।

Answer»

सही विकल्प है () सच्चाई की चट्टान पर दृढ़ता से खड़ा होना चाहिए।

6.

सच्चे वीर पुरुष में कौन-कौन से गुण होते हैं?

Answer»

सच्चे वीर पुरुष में धैर्य, गम्भीरता, स्वाभिमान, साहस आदि गुण होते हैं। उनमें उच्च मनोबल, पवित्रता और सबके प्रति प्रेम की भावना होती है।

7.

लेखक के अनुसार दुनिया किस पर खड़ी है(क) धन और दौलत पर।(ख) ज्ञान और पांडित्य पर।(ग) हिंसा और अत्याचार पर।(घ) धर्म और अटल आध्यात्मिक नियमों पर।

Answer»

सही विकल्प है () धर्म और अटल आध्यात्मिक नियमों पर।

8.

‘सच्चा वीर’ बनने के लिए आप अपने भीतर किन गुणों को विकसित करेंगे?

Answer»

‘सच्चा वीर’ बनने के लिए धैर्य, गम्भीरता, स्वतन्त्रता, उच्च मनोबल, पवित्रता और सबके प्रति प्रेम-भावना आदि गुणों को विकसित करेंगे।

9.

‘सत्त्व’ शब्द में ‘त्व’ प्रत्यय जुड़कर सत् + त्व = सत्त्व बन गया है। नीचे लिखे शब्दों में ‘त्व’ जोड़कर नए शब्द बनाइए।

Answer»

महत्-महत्त्व, प्रभु-प्रभुत्व, तत्-तत्त्व, वीर-वीरत्व।

Previous Next