Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

आपके घर में कोई पालतू जानवर होगा। उसकी बहुत सी आदतें आप को बहुत अच्छी लगती होंगी, जबकि कुछ आदतों पर आप नाराज हो जाते होंगे। उन आदतों को लिखिए और अपने साथियों को बताइए।

Answer»

हाँ मेरा एक पालतू कुत्ता है-लियो। जब मैं विद्यालय से लौटकर आता हैं तो वह दौड़कर मेरे पास आ जाता है, मुझसे लिपट जाता है। अगर कोई बाहर का व्यक्ति मुझसे डाँट कर बात करे तो वह उस पर भौंकने लगता है। उसका यह स्नेहपूर्ण व्यवहार मुझे बहुत अच्छा लगता है। उसकी एक ही आदत बुरी है। वह है-रात को सोफे पर आकर सो जाना जबकि उसके लिए एक अलग कमरा और बिस्तर है लेकिन वह वहाँ कभी नहीं सोता।

2.

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। उन अन्तरों को बताइए जो मनुष्य को अन्य जीवों से अलग करते हैं।

Answer»

मनुष्य तथा अन्य जीवों में खास अन्तर यह होता है कि मनुष्य के पास सोचने-समझने की शक्ति होती है, जबकि अन्य जीवों के पास यह नहीं होती है। मनुष्य वस्तुओं का आदान-प्रदान करते हैं, जबकि अन्य जीव नहीं। मनुष्य खेती करके जीवन-यापन कर सकता है, जबकि अन्य जीव खेती नहीं कर सकते।

3.

सोना जंगल के परिवेश से गाँव में कैसे आ गई?

Answer»

सोना को जंगल के परिवेश से शिकारी लोग उठा लाए थे।

4.

फ्लोरा, सोना के संरक्षण में अपने बच्चों को सुरक्षित क्यों मानती थी?

Answer»

फ्लोरा सोना के संरक्षण में पिल्लों को सुरक्षित मानती थी क्योंकि वह सोना को अपने जैसा जानकर शायद उस पर विश्वास रखती थी।

5.

“मैंने निश्चय किया था कि अब हिरन नहीं पालुंगी पर संयोग से फिर हिरन पालना पड़ रहा है।” वे कौन-सी परिस्थितियाँ थी, जिनके कारण महादेवी जी को अपना निश्चय बदलना पड़ा?

Answer»

लेखिका ने हिरन न पालने का निश्चय किया था लेकिन एक परिचित महिला सुस्मिता के आग्रह पर उसे हिरन पालना पड़ा। सुस्मिता ऐसे व्यक्ति को ही अपना हिरन देना चाहती थी जो उसकी भली-भौति देखभाल कर सके। लेखिका इस कार्य में अनुभवी थी।

6.

लेखिका के अन्य पालतू पशु कौन-कौन थे? वे सोना के प्रति क्या भाव रखते थे?

Answer»

लेखिका के अन्य पालतू पशु थे-एक बिल्ली गोधूली, कुतिया फ्लोरा, दो कुत्ते- हेमन्त, और बसन्त। बाद में इस पालतू परिवार में फ्लोरा के चार पिल्ले भी शामिल हो गए। वे सब सोना के प्रति प्रेमभाव रखते थे।

7.

सोना को छोटे बच्चे क्यों अधिक प्रिय थे?

Answer»

सोना को छोटे बच्चे अधिक प्रिय इसलिए थे क्योंकि उनके साथ खेलने का अधिक अवकाश रहता था।

Previous Next