This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.
| 1. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-“दिन भर, रजनी भर, जीवन भर, धोता वसुधा का अन्तस्तल’ |
|
Answer» दिन-रात सारा जीवन धरती माता का हृदय धोता रहता है। |
|
| 2. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-‘है कौन विघ्न ऐसा जग में, टिक सके आदमी के मग में’ |
|
Answer» कोई भी बाधा ऐसी नहीं, जो आदमी का रास्ता रोक सके। आदमी किसी भी समस्या को पुरुषार्थ से दूर कर देता है। |
|
| 3. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-‘विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं। |
|
Answer» बाधाओं का सामना करते हैं और समस्याओं का समाधान ढूँढ़ते हैं। |
|
| 4. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-“नित जलकर भी कितना शीतल’ |
|
Answer» पृथ्वी और सूर्य का ताप (गर्मी) सहन कर भी नदी का जल ठंडा रहता है। |
|
| 5. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो- ‘बत्ती जो नहीं जलाता है, रोशनी नहीं वह पाता है’ |
|
Answer» जो दीपक की बाती नहीं जलाता, उसे प्रकाश नहीं मिलता। आशय है कि जो पुरुषार्थ नहीं करता, उसे जीवन में उपलब्धि नहीं मिलती। |
|
| 6. |
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो-‘बहता रहता युग-युग अविरल’ |
|
Answer» युगों-युगों तक लगातार बहता रहता है। |
|
| 7. |
कवि ने जननी के अन्तस्तल को कोमल क्यों कहा है? |
|
Answer» धरती के भीतरी भाग (हृदय) में जल के अजस्र स्रोत बहते हैं; अतः कवि ने जननी (धरती) को कोमल कहा है। |
|
| 8. |
सरिता के जल को ‘तन का चंचल’ क्यों कहा गया है?(क) वह ऊँचे शिखरों से उतरकर चल रहा है।(ख) वह कल-कल, छल-छल की आवाज कर रहा है।(ग) उसमें चंचलता है। |
|
Answer» सही विकल्प है (ग) उसमें चंचलता है। |
|
| 9. |
दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखो-सरितापर्वतजलवसुधा |
Answer»
|
|
| 10. |
सरिता का जल रात-दिन बहते हुए कौन-सा कार्य करता है? |
|
Answer» सरिता का जल रात-दिन बहते हुए पृथ्वी के धरातल को धोता रहता है। |
|
| 11. |
पथिक सरिता के जल से किस प्रकार सुख पाता है? |
|
Answer» पथिक सरिता का थोड़ा-सा शीतल जल पीकर ही तृप्ति पा जाता है। (सुखी होता है)। |
|
| 12. |
सरिता का जल कहाँ से आता है? |
|
Answer» सरिता का जल पर्वत की ऊँची बर्फीली चोटियों से आता है। |
|