Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

समतल मेज सर्वेक्षण में स्प्रिट लेविल का क्या उपयोग है?

Answer»

समतल मेज सर्वेक्षण में स्प्रिट लेविल मेज की समतलीकरण क्रिया करने में उपयोग में लाया जाता है।

2.

केन्द्रीकरण से क्या अभिप्राय है?

Answer»

साहुल तथा चिमटे की सहायता से धरातल के निर्धारण बिन्दु को ड्राइंगशीट पर अंकित करने की प्रक्रिया केन्द्रीकरण कही जाती है।

3.

लक्ष्य दण्ड को विभिन्न रंगों से क्यों रँगा जाता है?

Answer»

जिससे कि दूरवर्ती स्थान भी स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो सके।

4.

समतल मेज के अभिस्थापन से क्या अभिप्राय है?

Answer»

समतल मेज को क्षेत्र में स्थापित कर समतल करना तथा चुम्बकीय उत्तर को निर्धारित करने की क्रिया स्थापन कहलाती है।

5.

चुम्बकीय कम्पास की क्या उपयोगिता है?

Answer»

इसका उपयोग मानचित्र में उत्तर दिशा का निर्धारण करने में किया जाता है।

6.

समतल मेज सर्वेक्षण विधि की क्या विशेषताएँ हैं?

Answer»

समतल मेज सर्वेक्षण विधि की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं –

⦁    यह विधि अधिक सरल एवं शुद्ध होती है।
⦁    इस विधि द्वारा सर्वेक्षण करने में कम समय लगता है।
⦁    इसमें केवल आधार-रेखा ही मापी जाती है।
⦁    क्षेत्र-पुस्तिका तथा अन्य लक्ष्य स्थानों के कोण आदि बनाने की आवश्यकता नहीं होती है।
⦁    इस विधि द्वारा सर्वेक्षण करने में केवल दो व्यक्तियों की ही आवश्यकता होती है।।
⦁    इसमें आलेखन का कार्य सर्वेक्षण क्षेत्र में सर्वेक्षण के साथ ही पूरा हो जाता है; अत: त्रुटियाँ कम होने की सम्भावना रहती है।
⦁    यह विधि कम थकाने वाली होती है।

7.

समतल मेज का पुनस्र्थापन किसे कहा जाता है?

Answer»

समतल मेज को प्रथम स्थान से उठाकरे दूसरे अभिस्थापन पर समतलीकरण एवं केन्द्रीकरण क्रिया द्वारा स्थापित करना पुनस्र्थापन कहा जाता है।

8.

टाइ लाइन का क्या अर्थ है?

Answer»

दो जरीब रेखाओं द्वारा निर्मित कोण को सही निर्धारण करने के लिए पहली जरीब रेखा पर दूसरी जरीब रेखा के झुकावे को निश्चित करने वाली रेखा टाइ रेखा कहलाती है।

9.

समतल मेज सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं?

Answer»

समतल मेज सर्वेक्षण, सर्वेक्षण की वह आरेखीय विधि है जिसमें सर्वेक्षण तथा आलेखन दोनों कार्य सर्वेक्षण क्षेत्र में ही एक साथ हो जाते हैं।

10.

सर्वेक्षण कितने प्रकार के होते हैं?

Answer»

सर्वेक्षण दो प्रकार के होते हैं – (अ) भू-पृष्ठीय सर्वेक्षण (Geodetic Survey) तथा
(ब) समतल सर्वेक्षण (Plane Survey)।

11.

किरण किसे कहते हैं?

Answer»

समतल मेज पर दर्श रेखक की सहायता से किसी लक्ष्य बिन्दु के लिए खींची जाने वाली सरल रेखा को किरणें (Rays) कहते हैं।

12.

सर्वेक्षण का उद्देश्य क्या है?

Answer»

सर्वेक्षण का प्रमुख उद्देश्य किसी भूभाग का मानचित्र अथवा फोटो तैयार करना है।

13.

सर्वेक्षण से आप क्या समझते हैं?

Answer»

सर्वेक्षण वह कला है जिसके द्वारा धरातल के विभिन्न बिन्दुओं की सापेक्षिक दूरी को मापक के अनुसार समतल कागज पर प्रदर्शित किया जाता है।

14.

जरीब एवं फीता सर्वेक्षण से क्या तात्पर्य है? 

Answer»

जरीब एवं फीते की सहायता से किसी क्षेत्र का भू-मापन जरीब एवं फीता सर्वेक्षण कहलाता है।

15.

जरीब-फीता सर्वेक्षण में चैक लाइन का क्या उपयोग है?

Answer»

चैक लाइन इस सर्वेक्षण की शुद्धता की जाँच के लिए खींची जाती है।

16.

सर्वेक्षण में अधिकांशतः किस जरीब का प्रयोग किया जाता है?

Answer»

सर्वेक्षण में अधिकांशत: इन्जीनियर्स जरीब का प्रयोग किया जाता है।

17.

जरीब कितने प्रकार की होती हैं?

Answer»

जरीब चार प्रकार की होती हैं –

⦁    इन्जीनियर्स जरीब-100 फीट लम्बी
⦁    गण्टर्स जरीब-66 फीट लम्बी
⦁    रेवेन्यू जरीब-33 फीट लम्बी तथा
⦁    मीटर जरीब-30 मीटर लम्बी।

18.

समतल मेज द्वारा सर्वेक्षण करने की कौन-कौन-सी विधियाँ हैं?

Answer»

समतल मेज सर्वेक्षण करने की चार विधियाँ निम्नवत् हैं –

⦁    विकिरण विधि (Radiation Method)
⦁    प्रतिच्छेदन विधि (Intersection Method)
⦁    रेखांकन या चलन विधि (Traverse Method) तथा
⦁    स्थिति निर्धारण अथवा परिच्छेदन विधि (Resection Method)।

Previous Next