Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए-(क) रक्त उबल पड़ना(ख) मस्तक झुकाना(ग) जान पर खेल जाना(घ) फटकने न देना(ङ) अवसर की राह देखना

Answer»

(क) रक्त उबल पड़ना (क्रोधित हो उठना)- मातृभूमि पर हमले की खबर सुनकर राजपूतों का रक्त उबल पड़ा।

(ख) मस्तक झुकाना (हार मानना)- राणा प्रताप ने अकबर के सामने मस्तक झुकाने से इनकार कर दिया।

(ग) जान पर खेल जाना (अपूर्व वीरता दिखाना)-  हमारे सैनिकों ने जान पर खेलकर भीषण युद्ध में शत्रु को हराया।

(घ) फटकने न देना (पास न आने देना)- सत्साहसी व्यक्ति स्वार्थपरता को पास नहीं फटकने देता।

(ङ) अवसर की राह देखना (उचित मौका हूँढना)- हुमायूँ अवसर की राह देख रहा था। उसने शेरशाह सूरी के मरने पर भारत में पुनः राज्य स्थापित किया।

2.

निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।कर्तव्य का विचार प्रत्येक साहसी मनुष्य में होना चाहिए।

Answer»

साहसी व्यक्ति के लिए कर्तव्यपरायण होना जरूरी है।

3.

निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।कर्तव्य-ज्ञान-शून्य मनुष्य को मनुष्य नहीं, पशु समझना चाहिए।

Answer»

जो व्यक्ति अपना कर्तव्ये नहीं जानता, वह पशु के समान होता है।

4.

लेखक के अनुसार सत्साहस के लिए अवसर की राह देखने की आवश्यकता नहीं है, क्यों?

Answer»

लेखक के अनुसार सत्साहस के लिए अवसर की राह देखने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सत्साहस दिखाने का अवसर प्रत्येक मनुष्य के जीवन में पल-पल में आया करता है।

5.

सत्साहसी व्यक्ति में कौन-सी गुप्तशक्ति रहती है, जिसके बल पर वह दूसरों को दुःख से बचाने के लिए प्राण तक दे सकता है ?

Answer»

सत्साहसी व्यक्ति हृदय की पवित्रता और चारित्रिक दृढ़ता के बल पर, दूसरों को दुख से बचाने के लिए प्राण तक दे सकता है।

6.

आपके विचार से किसी डूबते हुए को बचाना किस प्रकार का साहस है ?

Answer»

हमारे विचार में किसी डूबते हुए को बचाना सर्वोच्च साहस है।

7.

लेखक ने साहस की कितनी श्रेणियाँ बतायी हैं तथा उनकी क्या विशेषताएँ हैं ?

Answer»

लेखक के अनुसार साहस की तीन श्रेणियाँ हैं- निम्न, मध्यम और सर्वोच्च।

निम्न श्रेणी की विशेषता:
निम्न प्रकार का साहस जो क्रोधान्ध होकर स्वार्थ के लिए दिखाया जाता है, प्रशंसनीय नहीं होता है।

मध्यम श्रेणी की विशेषता:
यह साहस शूरवीरों में पाया जाता है। उनके विचार उच्च तथा निर्भीकता को भली-भाँति प्रकट करते हैं। इस प्रकार का साहस निस्सन्देह प्रशंसनीय है, परन्तु ज्ञान की कमी के कारण निस्तेज-सा प्रतीत होता है।

‘सर्वोच्च श्रेणी की विशेषता:
सर्वोच्च श्रेणी के साहस के लिए हृदय की पवित्रता, उदारता, चारित्रिक दृढ़ता और कर्तव्यपरायणता आदि का होना जरूरी है। सत्साहसी को स्वार्थरहित होना भी जरूरी है।

8.

बुद्धन सिंह द्वारा सत्साहस का कौन-सा कार्य किया गया?

Answer»

बुद्धन सिंह ने स्वार्थरहित भाव से, कर्तव्यभावना से प्रेरित होकर संकटों की परवाह न करके समय पर उपस्थित होकर मातृभूमि की रक्षा की।

9.

निम्नलिखित पंक्तियों का आशय स्पष्ट कीजिए।बिना किसी प्रकार का साहस दिखलाये किसी जाति या किसी देश का इतिहास ही नहीं बन सकता।

Answer»

इतिहास में साहस की घटनाओं का वर्णन होता है।

Previous Next