Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

फिरोज तुगलक ने प्रजा हित के लिए कौन-कौन से कार्य किए?

Answer»

फिरोज तुगलक ने प्रजा हित के लिए निम्नलिखित कार्य किए-

  1. उसने कृषि की सिंचाई हेतु कई नहरों का निर्माण करवाया जैसे- यमुना नहर, सतलज नहर आदि।
  2. बंजर भूमि से प्राप्त आय को धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में खर्च किया।
  3. सरायों, जलाशयों, अस्पतालों, बगीचों तथा पुलों का निर्माण एवं मरम्मत करवाया।
  4. दीवाने-खैरात विभाग की स्थापना की, जिससे विधवाओं, अनाथों एवं लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती थी।
  5. सरकारी खर्च पर योग्य वैद्यों द्वारा औषधियाँ एवं भोजन दिए जाने की व्यवस्था की।
  6. सर्वप्रथम बेरोजगारों को नौकरी देने हेतु रोजगार कार्यालय की स्थापना की।
  7. पूर्ववर्ती शासकों द्वारा दी जाने वाली कठोर यातनाओं को बन्द किया।
2.

मुहम्मद तुगलक ने राजधानी परिवर्तन की योजना क्यों बनाई?

Answer»

मोहम्मद तुगलक को लगता था कि दिल्ली से दक्षिण के राज्यों पर नियंत्रण रखना कठिन है अत: दक्षिण के राज्यों को कुशल प्रशासन देने के लिए उसने राजधानी परिवर्तन की योजना बनाई।

3.

मुहम्मद तुगलक ने चाँदी के स्थान पर सिक्के चलाए-(क) सोने के(ख) मिश्रित धातु के(ग) कागज के(घ) चमड़े के

Answer»

सही विकल्प है (ख) मिश्रित धातु के

4.

मुहम्मद तुगलक ने दिल्ली के स्थान पर द्वितीय राजधानी के रूप में किसे चुना?(क) लखनौती(ख) देवगिरी(ग) आगरा(घ) उज्जैन

Answer»

सही विकल्प है (ख) देवगिरी

5.

मुहम्मद तुगलक के शासनकाल के अन्तिम काल में दक्षिण भारत में किन दो नए राज्यों की स्थापना हुई?

Answer»

मुहम्मद तुगलक के शासन के अन्तिम काल में विजयनगर तथा बहमनी दो नए राज्यों की स्थापना हुई।

6.

फिरोजपुर नगर की स्थापना की थी-(क) गयासुद्दीन तुगलक(ख) मुहम्मद तुगलक(ग) फिरोजशाह तुगलक (घ) खिज्र खाँ

Answer»

सही विकल्प है (ग) फिरोजशाह तुगलक

Previous Next