Explore topic-wise InterviewSolutions in Current Affairs.

This section includes 7 InterviewSolutions, each offering curated multiple-choice questions to sharpen your Current Affairs knowledge and support exam preparation. Choose a topic below to get started.

1.

मौसम और जलवायु में क्या अंतर है ?

Answer»

पल-पल, घंटे-घंटे, दिन, सप्ताह, धूप, हवा, वर्षा आदि स्थितियों में परिवर्तन होना मौसम कहलाता है। जबकि लम्बे समय तक, किसी क्षेत्र विशेष की मौसम दशाओं के योग को जलवायु कहते हैं।

2.

वायुमण्डल का हमारे लिए क्या महत्त्व है?

Answer»

वायुमण्डल का हमारे जीवन में निम्नलिखित महत्त्व है –

  1. वायुमण्डल में उपस्थित ऑक्सीजन से हम साँस लेते हैं।
  2. इसमें उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड से पेड़-पौधों का विकास होता है, जिनसे हम अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं।
  3. उपस्थित जलवाष्प के संघनन के फलस्वरूप बादल बनते हैं, जिनसे वर्षा होती है।
  4. वायुमण्डल की एक परत ओजोन है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी (अल्ट्रावॉयलेट) किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है।
3.

वायुमण्डल में कौन-कौन सी गैसें हैं? इनका प्रतिशत भी लिखिए।

Answer»

वायुमण्डल में सबसे अधिक नाइट्रोजन (78%) और ऑक्सीजन (21%) गैसें पाई जाती है। शेष 1% में कार्बन डाइ आक्साइड, हाइड्रोजन, हीलियम, ओजोन आदि शामिल हैं।

4.

वायुदाब किसे कहते हैं ?

Answer»

वायु अपने भार द्वारा धरातल पर दबाव डालती है। धरातल पर वायुमण्डल की समस्त परतों के पड़ने वाले भार को वायुदाब कहते हैं।

5.

संघनन किसे कहते हैं, इसके कौन-कौन से रूप हैं ?

Answer»

ताप घटने पर जलवायु का जल के रूप में बदलनी संघनन कहलाता है। इसके रूप । हैं – ओस, पाला, कोहरा, बादल तथा वर्षा।

6.

पृथ्वी पर वायुदाब की कितनी प्रमुख पेटियाँ हैं ?

Answer»

पृथ्वी पर वायुदाब की मुख्य चार पेटियाँ हैं 

  1. विषुवतीय या भूमध्य रेखीय निम्न दाब पेटी
  2. उपोष्ण उच्च दाब पेटी
  3. उपध्रुवीय निम्न दाब पेटी तथा
  4. ध्रुवीय उच्च दाब पेटी।
7.

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –(क) मौसम सम्बन्धी घटनाएँ ____ में घटित होती हैं।(ख) वायुदाब _____ से मापते हैं।(ग) वायुमण्डल में उपस्थित ____ को आर्द्रता कहते हैं।(घ) तापमान _____ द्वारा मापते हैं।

Answer»

(क) मौसम सम्बन्धी घटनाएँ क्षोभमण्डल में घटित होती हैं।
(ख) वायुदाब बैरोमीटर से मापते हैं।
(ग) वायुमण्डल में उपस्थित जलवाष्प को आर्द्रता कहते हैं।
(घ) तापमान तापमापी द्वारा मापते हैं।

Previous Next