1.

आर्थिक नीति के परिवर्तन के लिए उद्देश्य बताइए ।

Answer»

सरकार के नियंत्रणवाली अर्थव्यवस्था को बाजार आधारित मुक्त अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना तथा मिश्र अर्थव्यवस्था में सार्वजनिक क्षेत्र के विस्तार कम करके निजी क्षेत्रों का विस्तार बढ़ाने के लिए भारत में आर्थिक कानून परिवर्तित किए गए और आर्थिक नीति भी बदली जिसके उद्देश्य निम्नानुसार हैं :

  1. भारत की विपुल प्राकृतिक तथा मानव संपत्ति का आर्थिक विकास में उपयोग हो इसके लिए निजी और विदेशी पूँजी निवेश को अधिक प्रोत्साहन देना ।
  2. देश के संशाधनों का अधिक कार्यक्षम वितरण करना और महत्तम उपयोग करना ।
  3. सरकार के खर्च में कमी करना और सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण के कारण वापस मिली मुद्रा को प्रजा-कल्याण की अन्य सुविधाओं के लिए खर्च करना ।
  4. देश की आय-रोजगार तथा निर्यात-आय में वृद्धि करना ।
  5. देश के आर्थिक क्षेत्र में स्पर्धात्मकता बढ़ाना ।
  6. दीर्घकालीन समय के बाद देश का आर्थिक विकास और वृद्धिदर सातत्यपूर्वक वृद्धि करना ।


Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions