Answer» - हमारी संस्कृति में लोकगीत और संगीत का अटूट संबंध है ।
- मनोरंजन की दुनिया में आज भी लोकगीतों का महत्वपूर्ण स्थान है।
- लोकगीतों से हमें उत्तेजना, उत्साह आदि मिलते हैं ।
- भारतीय संस्कृति देश के उत्सव, त्यौहार एवं देश के देहातियों और गाँवों के जनता पर निर्भर रहती है।
- लोकगीतों में अपने – अपने प्रांत की संस्कृति झलकती है।
- लोकगीत बडा ही ओजस्वी और सजीव है ।
- इनके द्वारा विभिन्न प्रांतों के लोगों के रहन – सहन, आचार – व्यवहार, रीति – रिवाज़ आदि हमें मालूम होते हैं । लोकगीत त्यौहारों और विशेष अवसरों पर गाये जाते हैं ।
- लोकगीतों में लोच, ताज़गी और लोकप्रियता है ।
- त्यौहारों के समय, नदियों में नहाते समय, विवाह के, मटकोड, ज्यौनार के संबंधियों के प्रेमयुक्त गाली के, जन्म आदि सभी अवसरों के अलग – अलग लोकगीत गाये जाते हैं | जो देश की संस्कृति को प्रतिबिंबित करते हैं। इसीलिए कहा गया कि भारतीय संस्कृति लोकगीतों से झलकती हैं।
|