Saved Bookmarks
| 1. |
‘बीमा नुकसान के मुआवजे का करार है ।’ विधान समझाइए । |
|
Answer» यह विधान सही है क्योंकि बीमा दो पक्षकारों के बीच किया गया लिखित करार होता है, जिसमें एक पक्ष निश्चित की गई रकम के बदले में दूसरे पक्ष को भविष्य में अनिश्चित जोखिमों से होनेवाले नुकसान को अदा करने का विश्वास देता है । जिसके परिणामस्वरूप अगर नुकसान हो जाता है तो करार के अनुसार बीमा कम्पनी बीमा उतरवानेवाले व्यक्ति अथवा व्यापारी को मुआवजा दे देती है अर्थात् बीमा यह नुकसान के मुआवजे का करार है । |
|