1.

ब्रजभूमि के प्रति कवि का प्रेम किन-किन रूपों में अभिव्यक्त हुआ है ?

Answer»

कवि को ब्रजभूमि के प्रति गहरा प्रेम है । ये ब्रज के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करते हुए कहते हैं कि मैं अगले जन्म में ब्रज के ग्वाल-बालों के बीच रहना चाहता हूँ । यदि पशु रूप में जन्म मिलता है तो नंद बाबा की गायों के बीच चरना चाहता हूँ । निर्जीव रूप में जन्म होने पर मैं गोवर्धन पर्वत का हिस्सा बनना चाहता हूँ, जिसे श्रीकृष्ण ने अपनी उँगली पर उठाया था । यदि पक्षी के रूप में जन्म हो, तो मैं कदंब के पेड़ पर बसेरा बनाना चाहता हूँ । इस तरह मैं हमेशा ब्रज के वन, बाग और तालाब का सौंदर्य देखते रहना चाहता हूँ ।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions