1.

एक परीक्षा में रिजुता के गणित व अंग्रेजी के अंकों का योग 30 है। यदि उसके गणित में 2 अंक अधिक तथा अग्रेजी में 3 अंक कम आये तो उसके द्वारा प्राप्त अंकों का गुणनफल 210 है। दोनों विषयों में उसके द्वारा अलग – अलग प्राप्त अंक ज्ञात कीजिए। 

Answer»

माना रिजुता के गणित में अंक = x

तथा अंग्रेजी में अंक = (30 – x) अंक है।

तब, प्रश्नानुसार,

(x + 2) × (30 – x – 3) = 210

(x + 2) × (27 – x) = 210

27x – x2 + 54 – 2x – 210 = 0

-x2 + 25x – 156 = 0

x2 – 25x + 156 = 0

x2 – 12x – 13x + 156 = 0

x (x – 12) – 13(x – 12) = 0

(x – 12)(x – 13) = 0

यदि x – 12 = 0, तब x = 12

तथा यदि x – 13 = 0, तब x = 13

अब 30 – x = 30 – 12 = 18 या 30 – x = 30 – 13 = 17

अतः रिजुता के गणित तथा अंग्रेजी में अंक क्रमशः 12, 18 या 13, 17 हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions