1.

‘गहने’ कविता के द्वारा कवि ने क्या आशय व्यक्त किया है?

Answer»

कुवेंपु जी ने ‘गहने’ कविता के द्वारा सरल जीवन का सन्देश दिया है। गहने और सम्पत्ति से ज्यादा रिश्ते-नात महत्वपूर्ण हैं। यह कविता माँ-बेटी के संवाद के रूप में है। माँ बेटी को रंगीन कपड़े पहनाना चाहती है, गहने पहनाना चाहती है ताकि उसकी बेटी बहुत सुंदर दिखे। मगर बेटी यह कहकर गहनों को ठुकरा देती है कि वे तकलीफ़ देते हैं। रंगीन कपड़ों को मना करती है क्योंकि वे मिट्टी में खेलने नहीं देते। इन्हें पहनने से देखनेवालों को आनंद होता है लेकिन वह बड़ा बन्धन महसूस करती है। फिर बेटी कहती है – मेरा यह बचपन, तुम्हारा मातृत्व ही मेरे लिए गहने हैं। अन्य गहने क्यों चाहिए?



Discussion

No Comment Found