1.

गोपियों को कृष्ण में ऐसे कौन-से परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन वापस पा लेने की बात कहती हैं?

Answer»

गोपियों को कृष्ण में ऐसे अनेक परिवर्तन दिखाई दिए जिनके कारण वे अपना मन श्रीकृष्ण से वापस पाना चाहती हैं; जैसे 

• श्रीकृष्ण ने अब राजनीति पढ़ लिया है जिससे उनके व्यवहार में छल-कपट आ गया है। 

• श्रीकृष्ण को अब प्रेम की मर्यादा पालन का ध्यान नहीं रह गया है। 

• श्रीकृष्ण अब राजधर्म भूलते जा रहे हैं। 

• दूसरों के अत्याचार छुड़ाने वाले श्रीकृष्ण अब स्वयं अनीति पर उतर आए हैं।



Discussion

No Comment Found

Related InterviewSolutions