Saved Bookmarks
| 1. |
हमारे शरीर के अंदर विशेषकर हमारी आंतों में कई जीवाणु पाए जाते हैं । यह लगभग हर 20 मिनट में प्रजनन करते हैं । प्रजनन के दौरान विभिन्नताएं उत्पन्न होती हैं । पीढ़ी दर पीढ़ी कुछ विभिन्नताएँ बढ़ती हैं जिनसे इनकी आबादी में काफी विभिन्नताएँ पाई जाती हैं । इस प्रकार इनमे बहुत जल्दी विकास होता है । एन्टीबायोटिक दवाईयों से जीवाणुओं की कई प्रजातियाँ खत्म हो जाती हैं पर विभिन्नताओं के कारण कोई न कोई प्रजाति बच जाती है जिन पर एन्टीबायोटिक का कोई असर नहीं हुआ हो । इनकी आबादी बढ़ने से ये एन्टीबायोटिक प्रतिरोधक बन जाते हैं । इस जानकारी की मदद से निम्नलिखित सवालों का उत्तर दीजिए - "जीवाणुओं का विकास प्राकृतिक चयन द्वारा होता है ।" इस कथन की पुष्टि कीजिए। |
|
Answer» प्रजनन के दौरान विभिन्नता आती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी बढ़ती जाति है । एन्टीबायोटिक दवाईयों के कारण जीवाणुओं की कई प्रजाति खत्म हो जाती है परंतु विभिन्नता के कारण कुछ प्रजाति पर एन्टीबायोटिक का असर नहीं होता और वह बच जाती है । अतः कह सकते हैं कि जीवाणुओं का विकास प्राकृतिक चयन द्वारा होता है । |
|