|
Answer» घरों में नलों द्वरि पहुँचाने से पूर्व जल का शुद्धिकरण निम्नलिखित चरणों में किया जाता है। - तलछटीकरण- नदी के जल को पप द्वारा तलछटीकरण हेतु एक टंकी में एकत्रित किया जाता। है। कुछ समय बाद टंकी की तली में निलंबित अशुद्धियाँ बैठ जाती हैं तलछटीकरण की प्रक्रिया तेज करने । के लिए फिटकरी (K,SO, Al, (SO,),, 24H,O) का उपयोग किया जाता है।
- छानना- तलछटीकरण के बाद जल को कोयला (एक्टीवेटेड कार्बन), कंकड़ों एवं रेत (बालू) की कई परतों से होकर छानते हैं जिससे धूल तथा अघुलनशील अशुद्धियाँ दूर हो जाती है। कोयला (Activated Carbon) रंग तथा गंध को दूर करता है।
- क्लोरीनीकरण- छनित जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर (CAOCI,) या क्लोरीन गैस प्रवाहित की जाती है। क्लोरीन जल में उपस्थित कीटाणुओं को नष्ट कर देती है। इस प्रक्रिया को क्लोरीनीकरण कहते हैं।
|