Saved Bookmarks
| 1. |
लेखक ने अपने दृष्टिकोण से सभ्यता और संस्कृति की एक परिभाषा दी है। आप सभ्यता और संस्कृति के बारे में क्या सोचते हैं? लिखिए। |
|
Answer» मेरे विचार में सभ्यता और संस्कृति का जीवन में बहुत महत्त्व है। संस्कृति एक सूक्ष्म गुण है जो किसी प्रबुद्ध मानव के भीतर पाई जाती है और वह संस्कृत मानव कहलाता है। सभ्यता का रूप मूर्त है। सभ्यता का लाभ संस्कृति मानवों की संताने उठाती हैं। अपनी योग्यता व आवश्यकता के अनुसार सभ्यता के रूप में भी परिवर्तन आता है। सभ्यता से मनुष्य के खान-पान, रहन-सहन, आवागमन के साधनों का, वेशभूषा का परिचय मिलता है। मेरे अनुसार संस्कृति सूक्ष्म गुण है और सभ्यता संस्कृति का मूर्त रूप है। |
|